लोन के नाम पर ठगने वाले दो आरोपी धराए

न्यायालय से मिला आरोपियों का रिमांड, पुलिस करेगी पूछताछ

शाजापुर, अग्निपथ। व्यापारियों को लोन का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले दो लोगों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

दरअसल आरोपी राहुल पिता शिवसिंह राजपूत ने अपने साथी मुजीब के साथ मिलकर व्यापारियों की एफडी कराने के बाद बिना बताए एफडी को बंद कर अपने खाते में राशि ट्रांसफर कर ली। कुछ दिनों तक आरोपी व्यापारियों के लोन की राशि जमा करता रहा और इसके बाद यहां से भोपाल भाग गया। भोपाल जाने के बाद व्यापारियों की राशि जमा करना बंद कर दिया। व्यापारियों ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत कोतवाली पुलिस में की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश श्ुारू कर दी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना मिलने पर आरोपी राहुल को राजगढ़ जिले के तलेन के पास गांव से गिरफ्तार किया। जबकि मुजीब पिता मोहम्मद अली को महूपुरा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनो को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

100 से ज्यादा व्यापारियों को बनाया था शिकार

दोनो आरोपियों ने पेटीएम से लोन दिलवाने और एफडी करवाने के नाम पर शहर के करीब 100 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद से पुलिस द्वारा मामले की जांच की गई और मामला सही पाए जाने पर दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया और तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार रात को दोनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पहले खाते खुलवाए फिर दिलवाया लोन

भोपाल निवासी राहुल राजपूत शाजापुर में पेटीएम कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। जिसने पहले तो व्यापारियों के पेटीएम खाते खोले और उसके बाद उन्हें लोन दिलवाया। लोन की राशि में से व्यापारियों की एफडी करवाई और उसकी राशि उन्हें बिना बताए अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।

Next Post

उल्टी हुई तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में महिला की मौत

Sat Nov 25 , 2023
महिदपुर रोड, अग्निपथ। ग्राम सगवाली में शुक्रवार की शाम को राजपूत समाज की एक महिला की अज्ञात कारणों के चलते आकस्मिक मौत हो गई। नगर निरीक्षक मदन पंवार ने बताया कि ग्राम सगवाली के नरेंद्र सिंह पिता लालसिंह राजपूत ने थाने में आकर बताया कि उसकी पत्नी सागरकुंवर को अचानक […]

Breaking News