विशेष लोक अदालत: 25 क्लेम केसों में 1.25 करोड़ के अवार्ड

सडक़ दुर्घटना में मृत सैनिक के परिजनों को मिलेंगे 75 लाख

उज्जैन,अग्निपथ। क्लेम केसों के निराकरण के लिए शनिवार को विशेष लोक अदालत आयोजित की गई। यहां 25 मामलों का निराकरण कर 125 करोड़ के अवार्ड पारित किए गए। इस दौरान हादसे का शिकारएक सैनिक के परिजनों को 75 लाख का अवार्ड पारित किया है।

जिला सत्र न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष नरेंद्र प्रतापसिंह ने बताया कि अधिकांश क्लेम केस का निराकरण नेशनल लोक अदालत में किया जाता है, लेकिन कोविड -19 के कारण पक्षकार परेशान हो रहे थे। उनकी समस्याओं को देखते हुए इंश्योरेंस कंपनी के आग्रह पर शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। यहां 25 प्रकरणों का निराकरण कर 1.25 करोड़ के अवार्ड पारित किए।

खास मामला सेना के टैंक चालक राजू वर्मा की हादसे में मौत का था। उसके पत्नी-बच्चों के प्रकरण में न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने समझौते में रूचि दिखाई। नतीजतन दोनों पक्षों के प्रयासों से पहली बार 75 लाख रुपए मंजूर किए गए है।

35 अन्य केस में भी फैसला

जिला विधिक सेेवा प्राधिकरण सचिव व अतिरिक्त जिला न्यायाधीश पदमेश शाह के अनुसार कोविड-19 के कारण कोर्ट की कार्रवाई ठप्प सी हो गई थी। बावजूद जिले में 9400 प्रकरणो का निराकरण किया गया। विशेष लोक अदालत में पूरे जिले में 35 अन्य प्रकरणों का भी निराकरण किया है और नेशनल लोक अदालत 10 अप्रैल को आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

11 माह का एग्रीमेंट कर गायब किये 8 ट्रक, प्रकरण दर्ज

Sat Jan 30 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। ट्रक मालिकों से 11 माह का एग्रीमेंट कर किराये से ट्रक लेने के बाद उन्हे ठिकाने लगाने वाले शातिर के खिलाफ शनिवार को पुलिस ने अमानत में खयानत और धोखाधड़ी करने का प्रकरण दर्ज कर लिया। चिमनगंज टीआई अजीत तिवारी ने बताया कि इंदिरानगर में रहने वाले भगवानसिंह […]

Breaking News