कांग्रेसियों ने भस्मारती, सामान्य प्रवेश, हारफूल पर लगा प्रतिबंध हटाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

उज्जैन। गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के बैनर तले महाकालेश्वर मंदिर के बाहर झांझ मंजीरे बजाकर जिला प्रशासन को जगाने का कार्य किया गया। तीन घंटे चले धरना प्रदर्शन के दौरान एसडीएम और सहायक प्रशास को ज्ञापन सौंपकर मंदिर में बंद व्यवस्थाओं को शुरू करने को कहा गया।
कांग्रेस नेत्री माया राजेश त्रिवेदी, महेश सोनी की अगुवाई में पोस्टर बैनर लेकर कांग्रेसियों ने मंदिर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान लगातार झांझ मंजीरे भी बजाते रहे।

माया त्रिवेदी का कहना था कि पूरे देश में मंदिर, दुकान सभी खुल चुके हैं। लेकिन महाकालेश्वर मंदिर में अभी तक सामान्य दर्शन आनलाइन अनुमति से कराए जा रहे हैं। जिन लोगों के पास स्मार्ट फोन नहीं हैं, उनको कैसे दर्शन हो सकेंगे। जिला प्रशासन का यह कैसी हास्यास्पद सोच है कि जब आनलाइन अनुमति होगी तब कोरोना नहीं होगा। लोगों को सामान्य दर्शन कराए जाना चाहिए। साथ ही लॉकडाउन के दौरान से बंद भस्मारती को भी शीघ्र चालू किया जाए।

लॉकडाउन से हारफूल-प्रसाद चढ़ाने की अनुमति नहीं है। इसको भी चालू किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य, केन्द्र और जिला प्रशासन कोरोना के नाम पर हिन्दुओं की आस्था प्रभावित कर रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर में लगे हुए सभी प्रतिबंध हटाए जाना चाहिए।

ज्ञापन लेने के लिए एसडीएम जगदीश मेहरे और मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल उपस्थित हुए थे। उनको ज्ञापन का वाचन कर शीघ्र मंदिर को पूरी तरह से खोलने की मांग की गई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण शर्मा, अशोक भाटी, विक्रमसिंह पटेल, योगेश साय, तेजकरण परमार, बाबू यादव, अर्पित दुबे सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूरी क्षमता से होगा सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल संचालन

Thu Feb 4 , 2021
उज्जैन। जिले में खेल मैदान, सिनेमा हॉल एवं थियेटर, स्वीमिंग पूल आदि का संचालन पूरी क्षमता से किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए सशर्त अनुमति रहेगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने गृह विभाग के नवीन दिशा-निर्देशों की एसओपी के अनुक्रम में आदेश जारी किए हैं। इसके तहत सिनेमा हॉल, थियेटर, […]