ट्रैक्टर से रौंदकर अधेड़ को मार डाला, साथी गंभीर

खेत के रास्ते के विवाद में मक्सीरोड पर घटना, मृतक सदावल का

उज्जैन,अग्निपथ। सदावल क्षेत्र के एक अधेड़ की मंगलवार को मक्सीरोड पर टै्रैक्टर से रौंदकर हत्या कर दी गई। घटना में एक घायल भी हुआ है। विवाद खेत से रास्ता देने की बात पर हुआ है। मामले में विजयागंज मंडी पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम गोपाल सुनवानी निवासी कमलसिंह पिता गोवर्धनसिंह पाटीदार और श्रवण पिता गणपत जाट का आगे-पीछे खेत है। खेत से रास्ते को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। इसी के चलते पाटीदार ने बडऩगर रोड स्थित सदावल निवासी अनोखी पिता लालजीराम यादव (51) को बुलवाया था।

मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे दोनों पक्ष खेत पर आमने सामने हो गए। विवाद होने पर श्रवण जाट व उसके साथियों ने कमल व अनोखी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अनोखी व कमल को गंभीर घायल होने पर उज्जैन जिला अस्पताल भेजा। लेकिन रास्ते में अनोखी की मौत हो गई। बताया जाता है कि अनोखीलाल कांग्रेस का पूर्व पदाधिकारी था।

आठ पर केस, 2 हिरासत में-

अनोखी की हत्या व कमल पर जानलेवा हमले में पुलिस ने श्रवण जाट, भैरूलाल, विशाल, गणपत, अनिल, राहुल, रतन व अरविंद पर केस दर्ज किया और दो आरोपियों को रात को हिरासत में ले लिया। मामले में दूसरे पक्ष को भी चोट आना बताया जा रहा है। पुलिस जांच के बाद केस दर्ज कर सकती है।

Next Post

किसान आंदोलन: 500 से ज्यादा ट्विटर अकाउंट पर पाबंदी, आपत्तिजनक हैशटैग का उपयोग रोका

Wed Feb 10 , 2021
नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने बुधवार को कहा कि भारत सरकार द्वारा केवल भारत में ही कुछ आकउंट को बंद करने के निर्देश के तहत उसने कुछ अकाउंट पर रोक लगाई है। हालांकि, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिज्ञों एवं मीडिया के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक नहीं किया है क्योंकि ऐसा करने […]