कार्यकर्ता लालटेन की तरह, ट्रेनिंग से साफ हो जाता है विजन-मुख्यमंत्री

भाजपा विधायकों की ट्रेनिंग उज्जैन में शुरू, शिवराज सिंह चौहान व ज्योतिरादित्य समेत कई नेता पहुंचे

उज्जैन। शहर में मध्यप्रदेश के भाजपा विधायकों का दो दिनी प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो गया। दोपहर 12.18 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्र, प्रहलाद पटेल, ओमप्रकाश धुर्वे, फग्गन सिंह कुलस्ते, पंकजा मुंडे ने दीप प्रज्जवलित कर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता लालटेन की तरह होते हैं। कई बार लालटेन की कांच पर धूल जम जाती है, जिसके कारण उसका प्रकाश मंद्धम पड़ जाता है। कांच साफ करते ही प्रकाश फैलने लगता है। ठीक इसी तरह प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं के विजन को साफ किया जाता है।

उद्घाटन सत्र से पहले मुख्यमंत्री ने उज्जैन विकास गाथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा सत्र चार बजे शुरू हुआ। यह पांच बजे तक चलेगा। इस सत्र को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संबोधित किया। इससे पहले प्रथम सत्र को सुहास भगत और ज्योतिरादित्य ने संबोधित किया। सत्र दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक चला। विषय था, जनप्रतिनिधियों और संगठन के साथ समन्वय बनाना। सत्र की अध्यक्षता प्रहलाद पटेल और मंच का संचालन भगवानदास सबनानी ने की।
प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन का आखिरी यानि तीसरा सत्र शाम छह बजे से शुरू हुआ। इस सत्र का विषय है, हमारा आचरण, व्यवहार एवं व्यक्तित्व विकास। एक घंटे के इस सत्र को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता पंकजा मुंडे कर रही थी। इस सत्र में मंच का संचालन कविता पाटीदार के जिम्मे है। तीसरे सत्र के बाद रात आठ से नौ बजे तक भोजन का कार्यक्रम रखा गया था।

चौथा सत्र आज

वर्ग का चौथा सत्र शनिवार सुबह 10-11 बजे तक चलेगा। इस सत्र को शिवप्रकाश जी संबोधित करेंगे। इसका विषय विचार परिवार रहेगा। पांचवे सत्र में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधायकों को सदन में उनकी भूमिका कैसी हो, कार्यालय और सोशल मीडिया के उपयोग की ट्रेनिंग देंगे। यह सत्र दोपहर 11.30 बजे से 12.30 बजे तक चलेगा। इस सत्र की अध्यक्षता विश्वेश्वर टुडू करेंगे। उसके बाद प्रशिक्षण वर्ग का समापन सत्र होगा। जो दोपहर एक बजे से दो बजे तक होगा। इसमें राष्ट्रीय परिदृश्य और सोशल मीडिया पर चर्चा होगी। इस सत्र को मुरलीधर राव संबोधित करेंगे। समापन सत्र की अध्यक्षता कैलाश विजयवर्गीय करेंगे।

ज्वार की रोटी खाई भोजन में

दोपहर 2 बजे से भोजनावकाश हो गया। इसलिए सत्र आधे घंटे के लिए रोक दिया गया है। भोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पंकजा मुंडे को ज्वार की रोटी, मूंग की दाल, सादा चावल और भिंडी की सब्जी खिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाइक खड़ी करने पर फोड़ दिया था सैनिक का सिर, दो को सजा

Fri Feb 12 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। जिले के न्यायालयों ने दो प्रकरणों में शुक्रवार को फैसला सुनाया। कोर्ट ने करीब तीन वर्ष पहले सैनिक का सिर फोडऩे वाले युवकों को एक साल की सजा दी। वहीं चार माह पहले कच्ची शराब बेचते पकड़ाए युवक को बडऩगर कोर्ट ने चार माह की सजा सुनाई है। मुकदमा […]

Breaking News