खबरों के उस पार: सत्ता और संगठन का प्रशिक्षण वर्ग..!

भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो गया है। प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यमंत्री, प्रदेश के सभी मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक सहित राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल हो रहे हैं। प्रशिक्षण वर्ग में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य दिग्गज नेता भी शामिल हुए।

जानकार बता रहे हैं कि प्रशिक्षण वर्ग तो एक बहाना मात्र है, सत्ता और संगठन में किस तरह समन्वय बना रहे इसके लिए यह प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश की राजनीति में एकाएक सिंधिया फेक्टर हावी हो गया है। मध्यप्रदेश सरकार में ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने अधिकांश समर्थकों को मंत्री बनाने में कामयाब रहे। न सिर्फ उन्हें मंत्री बनाया बल्कि मलाईदार मंत्रालय भी दिला दिया। सिंधिया फैक्टर हावी होने से भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ विधायक अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रशिक्षण वर्ग में उन विधायकों की नाराजगी भी समझी जाएगी और उसे दूर की जाएगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने वाले वीडी शर्मा का तालमेल भी मुख्यमंत्री शिवराज से बहुत अच्छा नहीं है। हालांकि मंचीय तौर पर दोनों एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। इसलिए सब समन्वय जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंग्लैंड वर्सेस भारत दूसरा टेस्ट मैच: रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे के बीच शतकीय पारी से मजबूत स्थिति में इंडिया

Sat Feb 13 , 2021
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में भारत की ओर से लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर […]

Breaking News