खबरों के उस पार: पीए से सतर्क रहो मंत्री-विधायक जी..!

शनिवार को समाप्त हुए भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अपने मंत्रियों और विधायकों को महत्वपूर्ण सलाह दे गए कि पीए से सतर्क रहो। साथ ही उन्होंने बिचौलिए किस्म के लोगों से भी दूरी बनाने का संदेश दिया।

सरकार के मुखिया का संदेश साफ है कि दिन-रात साथ में रहने वाला ही आपकी लुटिया डुबो सकता है। हमेशा साथ में पीए ही रहते हैं, जो सरकार और नेताजी की सार्वजनिक-व्यक्तिगत सभी बातों को जानते हैं। यह लोग जब ज्यादा जान जाते हैं तो खतरा बन जाते हैं। पहले कई बार ऐसा हो भी चुका है। मंत्री-विधायक के नाम लेनदेन भी अकसर पीए के द्वारा होता है या फिर विचौलिए किस्म के लोगों के द्वारा।

ये बिचौलिए अकसर पार्टी कार्यकर्ता का समर्थक के लिबास में होते हैं, जो सरकार बदलते ही पार्टी भी बदल लेते हैं। मुख्यमंत्री का सतर्कता बरतने वाला संदेश अपनी ही पार्टी के विधायकों-मंत्रियों के साथ ही साथ कांग्रेस से भाजपा में आए विधायकों के लिए खासतौर पर था। क्योंकि कांग्रेस में ही पीए के जरिए अधिकतर कामकाज निबटाने का सिस्टम है।

आखिरी दिन मुख्यमंत्री एक और बात कह गए समन्वय जरूर बनाए रखें। जो कि बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्गम गेट से शंख द्वार पहुंचने में श्रद्धालुओं के जल रहे पैर

Sat Feb 13 , 2021
महाकाल मंदिर : तेज गर्मी शुरू, मंदिर प्रशासन ने शेड लगाने पर भी अभी तक नहीं किया विचार उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में समय रहते श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था नहीं की जाती। जिसके चलते वह परेशानी उठाते हैं। तेज गर्मी का दौर शुरू हो चुका है, लेकिन अभी […]