पति की प्रेमिका ने किया ब्लेड से हमला

घायल पत्नी का अस्पताल में उपचार

उज्जैन। पति के मोबाइल में सामने रहने वाली महिला से प्रेम वर्तालाप की रिकार्डिंग सुनने के बाद पत्नी ने विरोध का प्रयास किया तो पहले उसे पति ने पीटा और उसके बाद महिला ने ब्लेड मारकर लहूलुहान कर दिया। घायल पत्नी के आरोप पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

अमरदीप नगर में रहने वाली शिखा पति संजू जायसवाल 28 वर्ष को सोमवार दोपहर उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया था। उसके हाथों से खून बह रहा था। शिखा ने घर के सामने रहने वाली मुनमुन नामक महिला पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसका संजू के साथ 10 साल पहले विवाह हुआ था। तीन बच्चे है। पति सांवेर में शराब दुकान पर काम करता है।

डेढ़ साल से पति का मुनमुन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। सुबह उसने पति के मोबाइल पर दोनों के बीच प्रेम वार्तालाप को सुना तो पति से पूछताछ की, पति मारपीट कर भाग निकला। वह पति का मोबाइल लेकर सामने रहने वाली मुनमुन के घर पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया तो उसने ब्लेड़ से हमला कर दिया। जिसके चलते वह घायल हो गई।

बच्चे और परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल महिला की सूचना ड्यूटी कम्पाउंडर ने नीलगंगा थना पुलिस को दी। अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने शिखा के बयान दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

Next Post

काम अधूरा, मगर वेतन पूरा..!

Mon Feb 22 , 2021
उज्जैन। भातपूजा और मंगलदोष निवारण के लिये मंगलनाथ मंदिर प्रसिद्ध है। मंदिर की प्रबंध समिति भी है। प्रशासक भी सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर हैं। कर्मचारियों को मानदेय दिया जाता है। मगर यहां पदस्थ एक कर्मचारी पर प्रशासक कुछ ज्यादा मेहरबान हैं। तभी तो कर्मचारी 15 दिन काम करता है-15 दिन आराम, […]