महिलाओं-बच्चियों पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में महिला कांग्रेस ने निकाला कैण्डल मार्च

सीहोर, अग्निपथ। प्रदेश में महिलाओं व मासूम बच्चियों पर हो रहे अत्याचार, दुष्कर्म के विरोध में सोमवार को महिला कांग्रेस ने यहां प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन की नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाबबाई ठाकुर के नेतृत्व में सोमवार को नगरके मुख्य मार्गों पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिला कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश व जिले में महिलाओं के प्रति अपराध कम होते नजर नहीं आ रहे है। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार की घटनाएं पुलिस और कानून व्यवस्था की कलई खोलती नजर आ रही है।

दिसंबर 2012 को दिल्ली में छात्रा निर्भया के साथ हुई गैंगरेप घटना के बाद युवतियों-महिलाओं पर हो रहे अत्याचार रोकने के लिए बनाए गए कानून में संशोधन हुआ और सख्त सजा का प्रावधान किया गया। संशोधन के बावजूद देश, प्रदेश के साथ ही जिले में महिलाओं युवतियों पर उत्पीडऩ के मामलों को नियंत्रित नहीं किया जा सका है। जिसका कठोर विरोध करते हैं और अत्याचारियों व दुष्कर्मियों के विरूद्ध सरकार से फांसी की मांग करते हैं।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाबबाई ठाकुर, मोहिनी अग्रवाल, हेमलता चौहान, सरिता राठौर, तारा सेन, सबना बी, रीना मालवीय, ममता शर्मा, दीपिका शर्मा, तब्बसुम खान सहित राजाराम बड़े भाई, पवन राठौर, निशांत वर्मा, विवेक राठौर आदि उपस्थित रहे।

Next Post

नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में युवक पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज

Tue Oct 8 , 2024
उज्जैन, अग्निपथ। नागझिरी थाना क्षेत्र स्थित देवास रोड़ की देवांश सिटी कॉलोनी में रहने वाली नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। बालिका को युवक बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया था वो सोमवार शाम वापस घर लौटी है। पुलिस […]