छेड़छाड़ के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

महिदपुर में हुई वारदात..पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

उज्जैन, अग्निपथ। महिदपुर थाना क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान में सोमवार शाम एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण छेड़छाड़ सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया सोमवार रात 8 से 9 बजे के बीच रामलीला मैदान बारह पत्थर पर एक युवक के लहुलूहान हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी।पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची जहां युवक घायल अवस्था में मिला। उसका गला चाकूओं से रेता गया था और शरीर पर भी कईं घाव थे। पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने उसका परीक्षण किया तो उसकी मौत हो चुकी थी।

खबर लगने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल रामलीला मैदान पर जाकर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया मृतक बबलू उर्फ अब्दुल शेख निवासी केसरपुरा रामलीला मैदान है। युवक की मौत के बाद हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। युवक पर हमला करने वाले चार लोग थे।

रामलीला मैदान क्षेत्र के ही दो लोगों के नाम सामने आए है। जिसमें सलमान और सोहेल शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के नाम सामने आने के बाद तत्काल उन्हें गिरफ् तार कर लिया है। दो और लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतक और आरोपियों के बीच छेड़छाड़ की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी के चलते चार लोगों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया हिरासत में आए युवकों से पूछताछ की जा रही है। दो अन्य युवकों के पकड़ाने के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की एक टीम लगाई गई है।

Next Post

विक्रमनगर क्षेत्र में जलसंकट, रहवासी पहुंचे कलेक्टर के पास

Tue Oct 22 , 2024
जनसुनवाई में कलेक्टर के पास पहुंची कई शिकायतें उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम नगर रोड के समस्त रहवासियों ने आवेदन दिया कि उनके क्षेत्र में काफी दिनों से जल संकट बना हुआ है। क्षेत्र में विगत एक अक्टूबर से अत्यन्त कम समय के लिये जल प्रदाय किया जाता है। साथ ही पानी […]