बाइक की रफ्तार भारी पड़ी, कार में घुसने से बालक की मौत

उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड पर रविवार को तेज रफ्तार बाइक से जा रहे तीन बालक कार में पीछे से घुस गए। हादसे में एक की मौत हो गई,दो घायल हो गए। बाइक दुर्घटना में मक्सीरोड़ पर ाी एक युवक की जान ली है। वहीं उन्हेंल मार्ग पर हार्वेस्टर मशीन की चार मजदूर आ गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। शाजापुर का एक परिवार भी मक्सी के पास हादसे का शिकार हुए। इस दुर्घटना में भी एक की मौत हो गई।

हादसा -1

कालियादेह मार्ग निवासी जयसिंह पिता जगदीश (13) रविवार दोपहर हमउम्र साथी सुमित पिता सुंदरलाल व पकंज के साथ बाइक से कटिंग करवाने जा रहा था। तेज गति से बाइक चलाते हुए वह आगर रोड पर ग्राम सुरासा में आगे जा रही अल्टो कार में जा घुसे। दुर्घटना में जय की मौत हो गई। सुमित को गंभीर व राजेंद्र को मामूली चोट आई। दुर्घटना के बाद हंगामे की सूचना पर चिमनगंज एसआई रवींद्र कटारे पहुंचे और लोगों को शांत किया। मामले में घट्टिया पुलिस ने केस दर्ज किया है।

हादसाा -2

टोंकखुर्द निवासी दारासिंह पिता हरिनारायण सारोलिया दोस्त के साथ सुबह बाइक से जा रहा था। मक्सी रोड पर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के पास बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। दुर्घटना दारासिंह की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। बताया जाता है हादसा उस समय हुआ जब दारासिंह पिंगलेश्वर रेलवे स्टेशन पर चौकीदारी की ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। मामले में पंवासा पुलिस ने केस दर्ज किया है।

हादसा -3

शाजापुर निवासी सुभाष पिता राजमल परिवार के साथ महाकाल दर्शन करने आए थे। लौटते समय मक्सी के पास उनकी कार पलट गई। दुर्घटना में सुभाष उनकी पत्नी ममता और पुत्र नवदीप गंभीर घायल हो गए तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डाक्टर ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया।

हादसा -4

ग्राम सुवासरा निवासी सीनापति बाई पति गजबशाह बहन वक्ताबाई व अन्य मजदूरों के साथ शनिवार रात जैसलमेर में जीरा कटिंग के लिए जा रही थी। सभी नागदा मार्ग पर मालीखेड़ी में रोड पर बैठकर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक हार्वेस्टर मशीन के चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में सीनापति की मौत हो गई। वहीं वक्ताबाई सहित 3 मजदूर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। उन्हेल पुलिस ने केस दर्ज कर मशीन जब्त कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बॉक्सिंग खिलाड़ी विजेंद्र सिंह, मैरीकॉम जैसी ऊंचाइयों को छुए-एसपी

Sun Feb 28 , 2021
झाबुआ। चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय परिसर में शनिवार देर शाम ओपन जिला स्तरीय प्रथम बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजन का समापन हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से आयोजन के अध्यक्षता के लिए झाबुआ पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में उमंग सक्सेना, निलेश भानपुरिया उपस्थित रहे। झाबुआ में प्रथम बॉक्सिंग टूर्नामेंट […]