आंध्र प्रदेश: तिरुपति हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए गए पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को तिरुपति हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक नायडू चित्तूर जिले में चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए निकले थे। जैसे ही वह तिरुपति हवाई अड्डे पर पहुंचे वैसे ही रेनीगुंता पुलिस ने उनको हिरासत में लिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब पुलिस ने नायडू को हिरासत में लिया तो वो एयरपोर्ट पर ही फर्श पर बैठ गए। वहीं, पुलिस ने कहा कि यदि वो नायडू को जाने देते हैं तो इससे निकाय चुनाव प्रभावित हो सकता है। इसलिए वहां पहुंचने से पहले ही उनको एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी तस्वीर में भी आप देख सकते हैं चंद्रबाबू नायडू एयरपोर्ट के फर्श पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और उनको चारो तरफ पुलिस खड़ी है।

नायडू को रोकने के बाद पुलिस ने यह भी दावा किया है कि चुनाव प्रचार की वजह से कोरोना संक्रमण का भी खतरा बढ़ सकता है। इन्ही सब चीजों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने नायडू को हिरासत में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नायूड ने हिरासत में लेने वाले पुलिसकर्मियों से कहा वो राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और विपक्ष का प्रमुख नेता भी हैं। लोकतंत्र के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों का विरोध करना उनका अधिकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आम लोगों का कोविड वैक्सिनेशन:उज्जैन में दोपहर एक बजे तक 10 सेशन साइट्स पर 100 से अधिक लोगों को लग चुके हैं टीके

Mon Mar 1 , 2021
उज्जैन। देशभर में तीसरे चरण का कोविड टीकाकरण (Corona Vaccination) सोमवार से शुरू हो गया है। उज्जैन में जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है और ऐसे लोग जिनकी उम्र 45 साल से ज्यादा है, साथ ही वे दूसरी बीमारियों से पीड़ित हैं, उन्हें पहले टीका लगाया जा रहा है। […]