बजट में मालवा-निमाड़ के लिए:ओंकारेश्वर में 600 मेगावॉट का विश्व का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्लांट बनेगा, मेट्रो के लिए मिले 262 करोड़ रुपए

भोपाल। शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का पहला बजट वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में पेश कर दिया है। पूरा बजट आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर फोकस है। वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार सरकार न तो कोई नया कर लगाएगी और न ही पुराने करों में कोई बढ़ोतरी करेगी।

2 लाख 41 हजार 375 करोड़ रु. के इस बजट में मालवा-निमाड़ को ज्यादा कुछ नहीं मिला। इंदौर और भोपाल मेट्रो के विकास के लिए 262 करोड़ रुपए दिए गए हैं। वहीं, ओंकारेश्वर में 600 मेगावॉट का विश्व का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्लांट बनाने की तैयारी है।

मालवा निमाड़ काे बजट में क्या मिला

  • नीमच, शाजापुर, आगर में 4 हजार 500 मेगावाॅट क्षमता के साेलर पार्क विकसित किए जाएंगे।ओंकारेश्वर में 600 मेगावॉट का विश्व का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्लांट बनेगा।9
  • वीं से 12 तक के विद्यार्थियों को स्कूल आवागमन के लिए परिवहन पायलेट प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना। इसमें झाबुआ और धार जिले के धरमपुरी को शामिल किया गया।
  • इंदौर, भोपाल और रीवा मेडिकल कॉलेज में बढा़ई जाएंगी सीटें। 2020-21 में इनमें 165 सीटों की वृद्धि हुई थी। अब 2035 एमबीबीएस सीटों को बढ़ाकर 2022-23 में 3 हजार 250 किया जाएगा।
  • 6 नर्सिंग महाविद्यालयों में 390 बीएससी नर्सिंग सीटों को बढ़ाकर 810 किया जाएगा। वहीं, 50 एमएससी नर्सिंग सीटों को बढ़ाकर 320 किया जाएगा।
  • मंदसौर और नीमच में नए सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय खोले जाएंगे।
  • इंदौर कैंसर अस्पताल में पीपीपी मोड पर लिनेक उपकरण स्थापित किए जाएंगे।
  • मंदसौर, रतलाम और उज्जैन स्थित हवाई पट्टियों पर अब शुल्क देकर पायलट प्रशिक्षण करवाया जा सकता है।
  • इंदौर और भोपाल में मेट्रो प्रोजेक्ट को गति देने के लिए 262 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए हैं।
  • इंदौर में बने लाइट हाउस प्रोजेक्ट के जरिए अब नई तकनीक से आवासों का निर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खंडवा‌ सांसद नंदकुमारसिंह चौहान का निधन:भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने गुरुग्राम के मेदांता में ली अंतिम सांस, कोरोना संक्रमण के बाद 5 फरवरी से थे एडमिट

Tue Mar 2 , 2021
अंतिम संस्कार कल बुरहानपुर स्थित उनके गृह ग्राम शाहपुर में होगा पार्थिव शरीर आज दिल्ली से भोपाल लाया जाएगा, प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा से भाजपा के सांसद नंदकुमारसिंह चौहान का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम […]