उज्जैन में अद्वितीय विशाल राम मंदिर का हो रहा निर्माण कार्य 

महामंडलेश्वर अभिराम दास जी त्यागी के सानिध्य में हुआ राम अर्चन

उज्जैन,अग्निपथ। उज्जैन में एक विशाल राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। महामंडलेश्वर अभिराम दास जी त्यागी के सानिध्य में राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रचलित है। जो कि पूरे उज्जैन में सबसे बड़ा राम मंदिर निर्माण का कार्य है।
संदीपनी आश्रम के सामने स्थित श्री रामानंदी आश्रम के प्रबंधक महंत मुनि शरण दास जी महाराज ने बताया कि श्री राम जी संत आश्रम का मुख्य आश्रम ऋषिकेश में स्थापित है। इसकी शाखा संदीपनी आश्रम के सामने स्थित है। फिलहाल श्री राम जी का एक विशाल मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, जो की बहुत विशाल है और उज्जैन में एक ही बड़ा मंदिर स्थापित होगा। जिसके चलते काफी समय लग रहा है।
13 दिसंबर को श्री राम अर्चन महायज्ञ संपन्न हुआ…. जिसमें राम जी के सहित 54 देवी देवताओं का आवाहन किया गया।  यज्ञ 7, 5 या 1 दिन का होता है। जो की सकल्या पुष्पों द्वारा संपन्न होता है। इसके पश्चात भगवान को छप्पन भोग लगाया जाता है। समिधा साकल्य की शुद्धता नहीं होने के कारण इसको एक दिन में पूरी शुद्धता के साथ संपन्न किया जाता है। यह अयोध्या के परंपरा है। तेरा भाई त्यागी संप्रदाय के संतो द्वारा प्रचलित है।
गुरु अभिराम दास जी महाराज त्यागी द्वारा अमेरिका लंदन सहित अन्य देशों में जाकर राम अर्चन का कार्य संपन्न कराया जाता है। जो की जनकल्याण के लिए हितकारी है। इसके प्रसाद की बड़ी महत्व है। राम अर्चन के कार्यक्रम में करीब 15 00 साधु संत सहित अन्य श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उनके गुरु द्वारा पूरे भारतवर्ष में 16 स्थान स्थापित किए गए है…. जिसमें केदारनाथ सरजूमूल ऋषिकेश रुद्रप्रयाग कन्याकुमारी श्रीरंगपट्टनम रामेश्वरम सहित गुना में पांच स्थान स्थापित किए गए हैं इसके साथ ही गुजरात में भी स्थान स्थापित किया गया है। मूल बात यह है कि यहां पर किसी भी संप्रदाय के साधु संतों को ठहरने के स्थान सहित भोजन प्रसाद आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

Next Post

उन्हेल में भैंस व्यापारी की सिर में लट्ठ मारकर हत्या, पुलिस को हत्यारों की तलाश

Sat Dec 14 , 2024
उज्जैन, अग्निपथ। उन्हेल थाना क्षेत्र स्थित लेकोड़ा रेलवे पटरी पर भैंस व्यापारी के सिर पर लकड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह पुलिस को रेलवे ट्रैक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक […]