नागदा, अग्निपथ। शासन की योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन हेतु उज्जैन जिले में सबसे अधिक यात्रियों का चयन नगर पालिका परिषद नागदा के नगरवासियो का हुआ है ऐसा पहली बार हो रहा है पुरे प्रदेश मे पहली बार किसी एक नगर पालिका परिषद नागदा से 139 तीर्थ यात्रियों का चयन कलेक्टर द्वारा लॉटरी सिस्टम से किया गया जैसे कि (नगर पालिका नागदा की परंपरा रही है जो भी हितग्राही तीर्थ पर जाते हैं उनको एक दिवस पहले यात्रियों का स्वागत सत्कार कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करती है एवं नगर की मंगल कामनाओं के लिए उनसे अनुरोध करती है) इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए नपाध्यक्ष संतोष ओ पी गहलोत के नेतृत्व में सभी तीर्थयात्रियों का स्वागत सत्कार कार्यक्रम स्थानीय डे केयर सेंटर श्रीराम कॉलोनी पर आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गई
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, लोकप्रिय विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन, विजय पटेल आदि उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष संतोष ओ.पी.गहलोत के द्वारा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ द्वारा सभी यात्रियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कर बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्रीजी द्वारा सभी नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिले इसके लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रारंभ की है जिसे सर्वसुविधायुक्त यात्रा कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।
विधायक द्वारा प्रदेश की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार प्रकट किया एवं मिलने वाली सुविधाओं के बारे में तीर्थयात्रियों अवगत कराया। जिसमे आयुष्मान योजना योजना का जिक्र प्रमुखता से था साथ ही नागदा नगर की खुशहाली समृद्धि की दुआ करने के लिए तीर्थयात्रियों से निवेदन किया एवं उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन एवं विजय पटेल के द्वारा भी तीर्थयात्रियों को मिलने वाली सुविधा के बारे में अवगत कराया एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की सराहना की।
नगर पालिका अध्यक्ष संतोष ओपी गहलोत के द्वारा सभी यात्रियों से आशीर्वाद प्राप्त कर उनसे निवेदन किया गया कि नागदा नगर मे सुख शांति एवं चहुमुखी विकास के लिए आप अपनी ओर से प्रार्थना करें, एवं उनकी मंगल यात्रा हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गई सभी यात्रियों की ट्रेन उज्जैन से रवाना होगी इसके लिए नगर पालिका द्वारा सभी तीर्थयात्रियों को ट्रेन के माध्यम से दिनाक 15.02.2025 शनिवार रात्री 10.00 बजे ट्रेन के माध्यम नगर पालिका के कर्मचारी द्वारा उज्जैन ले जाया जावेगा।
कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा ने किया कार्यक्रम मे पार्षद भावना रावल, बिट्टू यादव, सुभाष रावल, अनिल जोशी, योगेश मीणा, दौलत राम प्रजापत, सुबोध स्वामी, कैलाश जटिया, कंचन सोलंकी आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।