ज्योतिर्लिंगों की गाथाएँ कार्यक्रम ने छोड़ी अमिट छाप

ज्योतिर्लिंगों की गाथाएँ

संस्था सुनयना दिल्ली के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

नागदा, अग्निपथ। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रायल के द्वारा भगवान शिव की पौराणिक कथाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए ग्रेसिम खेल परिसर में 12 ज्योर्तिलिंग की कथा का साउंड, लाईट इफ्ेक्ट के माध्यम से अद्भुत तरीके से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्नेह संस्था के बच्चों की प्रस्तुति से हुआ। इस अवसर पर कौरियाग्राफर नितिन गडकरी एवं अजिंकिये देवकर मुंबई को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया।

संस्था सुनयना दिल्ली की अध्यक्ष कनका सुधाकर का अतिथियों ने स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर अतिथि के रुप में नपाध्यक्ष संतोष ओपी गेहलोत, पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, ग्रेसिम उद्योग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीरसिंह, एसडीएम आशुतोष गोस्वामी ने शिरकत की। अतिथियों का स्वागत लायंस ग्रेटर के अध्यक्ष झमक राठी, राजेश मेहता, संस्था स्नेह के सचिव विनयराज शर्मा ने किया।

अतिथि परिचय स्नेह के संस्थापक पंकज मारु ने दिया।ज्योतिर्लिंगम के 22 कलाकारों द्वारा देश के 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना के पीछे की पौराणिक कथाओं को भरत नाट्यम, कत्थक, मणिपुरी, ओडि़सी के साथ अन्य भारतीय शास्त्रीय, पारंपरिक, मार्शल, लोक और समकालीन नृत्य रूपों में लाइट एवं साउंड के माध्यम से अद्भुत तरीके से प्रस्तुत किया गया।

कलाकारों व अन्य समाजसेवियों का किया सम्मान।

कार्यक्रम में ज्योतिर्लिंगम की गाथाये की रचयिता दिल्ली की प्रसिद्द भरत नाट्यम कलाकारा कनका सुधाकर एवं मुंबई के कोरियोग्राफर निषाद गडकरी को अतिथियों द्वारा सम्मान पत्र एवं अन्य सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सुनयना संस्था द्वारा पंकज मारू, झमक राठी एवं सुधीर सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन चोरों से पांच बाइक, दो इंजन जब्त

Mon Oct 17 , 2022
नागदा, अग्निपथ। उज्जैन, इंदौर, नागदा एवं रतलाम में बाईक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पकडऩे में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपितों से पांच बाईक, दो बाईक के इंजन जब्त करने में सफलता हासिल की। सोमवार को आरोपियों को न्यायालय […]

Breaking News