त्रिवेणी घाट पर शिप्रा नदी में हुए धमाके की जांच करने पहुंची जीएसआई की टीम

पानी और तलहटी की गाद के लिए सैंपल

गौरतलब है कि शिप्रा नदी के त्रिवेणी घाट स्थित बने स्टॉपडैम के पास बीते 26 फरवरी को पानी से धमाके की आवाज आई थी। साथ ही धुंआ भी निकलता दिखाई दिया था। यह इलाका गोठड़ा गांव में आता है। ग्रामीणों ने धमाकों और धुंए का वीडियो भी बनाया था। कलेक्टर आशीष सिंह ने GSI को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की थी। बताते चलें कि इसी घाट पर शनिश्चरी अमावस्या को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा होती है। इस साल 13 मार्च को शनिश्चरी अमावस्या है। इस भू-गर्भीय घटना को लेकर आसपास के ग्रामीणों में जिज्ञासा बनी है।

तलहटी की गाद और पानी के सैंपल लिए हैं, जांच के बाद निष्कर्ष निकलेगा

टीम में शामिल जियोलॉजिस्ट अरुण कुमार ने बताया कि घटनास्थल से तलहटी की गाद और पानी के सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपल्स की भोपाल स्थित अत्याधुनिक प्रयोगशाला में परीक्षण किया जाएगा। उसके बाद ही कोई निष्कर्ष निकलेगा। उन्होंने बताया कि 5 मार्च को उज्जैन की पीएचई डिपार्टमेंट ने पानी के जो सैंपल लिए थे, उसकी जांच में कुछ भी अप्रत्याशित केमिकल नहीं मिला है। GSI दो से तीन दिन में अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप देगी। अरुण कुमार ने बताया कि पांच मार्च को पीएचई और आज के पानी के सैंपल की जांच करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MP की महिला गृहमंत्री: भोपाल की आरक्षक मीनाक्षी वर्मा को मिला यह सम्मान

Mon Mar 8 , 2021
एक दिन होम मिनिस्टर बनकर सुनेंगी समस्याएं भोपाल। मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आरक्षक मीनाक्षी वर्मा को एक दिन का गृहमंत्री बनाया गया है। खुद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपनी कुर्सी पर मीनाक्षी को बैठाया और खुद बगल की आम जन की कुर्सी पर बैठे। आज दिन […]

Breaking News