सीहोर, अग्निपथ। नगर में अवैध कॉलोनियों पर आखिरकार प्रशासन का बुलडोजर चल ही गया। प्रशासन की कार्रवाई से जहां कॉलोनाइजरों में हडक़ंप था। वहीं इन कॉलोनी में प्लाट खरीदने वाले लोग ठगी से बचेंगे।
जिन दो कॉलोनी पर प्रशासन का बुलडोजर चला है यह बहुत पहले ही चल जाना चाहिए था। प्रशासन की सुस्ती की वजह से इन कॉलोनाइजरों के हौसले इतने बुलंद थे कि सरकारी जमीन पर भी कब्जा करने से परहेज नहीं कर रहे थे। अग्निपथ संवाददाता द्वारा नवागत कलेक्टर बालागुरु के. को जब के बारे में विस्तार से बचकर उनके संज्ञान में प्रकरण लाया गया, उन्होंने जांच के बाद कालोनियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया था।
आखिरकार जांच में मामला सही पाए जाने पर प्रशासन ने सरकारी जमीन से कॉलोनाइजरों का अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। यहां यह उल्लेखनीय है कि 10 जनवरी और 22 जनवरी के अंक में इन अवैध कॉलोनी का मामला दैनिक अग्निपथ ने प्रमुख रूप से उठाया था। इसी कॉलोनी से लगी हुई दो और भी अवैध कालोनियां विकसित हो रही थी।
उनके खिलाफ भी प्रतिवेदन एसडीएम कार्यालय भेज कर काम रोक, गया लेकिन कॉलोनाइजर नहीं माना जब नगर पालिका और राजस्व अमला अवैध कब्जे हटाने के लिए निकला तब यह कॉलोनी विकसित होती दिखाई दी। इस पर प्रशासन ने जेसीबी से इन कॉलोनियों की सडक़ को उखाड़ दिया।