केरल चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पीसी चाको ने पार्टी से नाता तोड़ा

सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।

केरल में 6 अप्रैल को होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले चाको का इस्तीफा कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वह पिछले साल से ही पार्टी से असंतुष्ट चल रहे थे। पीसी चाको पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं और पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं। चाको राहुल गांधी को अध्यक्ष की कुर्सी पर देखना चाहते थे और कई बार उन्होंने खुलकर कहा कि राहुल गांधी की ओर से जिम्मेदारी नहीं संभाले जाने की वजह से पार्टी को नुकसान हो रहा है।

पार्टी के पूर्व महासचिव पीसी चाको ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ”एक ईमानदार कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए सरवाइव करना बहुत मुश्किल हो गया है। मेरिट कोई चिंता की बात नहीं है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना पतवार की नाव है और एक साल से अधिक समय तक पार्टी अध्यक्ष नहीं मिल पाया।

उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले कई दिनों से इस फैसले पर विचार-विमर्श कर रहा था। मैं केरल से आता हूं जहां कांग्रेस पार्टी नाम की चीज नहीं है। वहां दो पार्टियां हैं- कांग्रेस (I) और कांग्रेस (A)। दो पार्टियो की कॉर्डिनेशन कमिटी केपीसीसी के रूप में काम कर रही है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंगाल चुनाव 2021: ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट से दाखिल किया नामांकन

Wed Mar 10 , 2021
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नंदीग्राम सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। पर्चा दाखिल करने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम मेरे लिए नया नहीं है। मैंने यहां […]