ट्रेन में खाना सप्लाय करने की बात को लेकर विवाद

स्टेशन पर सहायक वेंडर और फूड प्लाजा संचालक के बीच चले चाकू, चार घायल

नागदा, अग्निपथ। दिल्ली मुंबई के बीच मुख्य जंक्शन की भूमिका अदा करने वाले रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात्रि में भोजन सप्लाई करने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें चार घायल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही जीआरपी, नागदा और बिरलाग्राम पुलिस ने स्थिति को संभाला।

आईआरसीटीसी के सहायक वेंडर और फूड प्लांजा संचालक के बीच शनिवार की रात्रि में ट्रेन में भोजन सप्लाई करने की बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गई। जीआरपी चौकी प्रभारी सुरेश हाटेकर के अनुसार पाल्यारोड़ निवासी योगेश उर्फ लक्की का विवाद साहिल शाह पिता साबिर शाह निवासी किल्कीपुरा नागदा से हो गया।

जीआरपी ने पंकज पिता कुरबान मेडा की शिकायत पर साबिर, साहिल एवं शाहदाब पर प्रकरण दर्ज किया, वहीं साहिल पिता शाबिर की शिकायत पर योगेश, चंदन, मदन, सीताराम, सुरेश, पंकज, निलेश एवं एक अन्य पर प्रकरण दर्ज किया।

घटना में गंभीर रुप से घायल सीताराम को उपचार के लिए उज्जैन रैफर किया, जबकि साबिर का उपचार राजा जन्मेजय अस्पताल में चल रहा है। बता दे कि घायल सीताराम को पहले सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जनसेवा रैफर किया गया।

वहीं शादाब, साहिल और साबिर का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से जीआरपी, नागदा और बिरलाग्राम का पुलिस बल तैनात रहा। मंडी और बिरलाग्राम थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों से अलग-अलग पहुंचकर वस्तुस्थिति भी जानी। देर रात सीताराम को उज्जैन रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि राजीव कॉलोनी निवासी सीताराम ऊंटी में कार्यरत है। वह दो साल बाद अपने घर नागदा आया था। यहां फूड प्लाजा पर कार्यरत अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए वह रेलवे स्टेशन गया था। जहां वह फूड प्लाजा में ही बैठकर अपने रिश्तेदार से बात कर रहा था। तभी साहिल, शादाब और साबिर ने हमला कर दिया।

Next Post

देवास में यात्री बसों के मार्ग में परिवर्तन, बायपास होकर जाएंगी उज्जैन-इंदौर की बसें

Sun Mar 16 , 2025
17 मार्च से लागू होगा नया रूट देवास, अग्निपथ। देवास में यात्री बसों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इंदौर और उज्जैन की बसें अब बीच शहर में से न होकर बायपास से आना-जाना करेंगी। यह बदलाव 17 मार्च सुबह 8 बजे से लागू हो जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक […]
देवास में यात्री बसों के मार्ग में परिवर्तन