कंजरों को आश्रय देने का आरोपी भंवर गांव कसारी से गिरफ्तार

नागदा, अग्निपथ। कंजरों को आश्रय देने वाले दूसरे आरोपी को पुलिस ने गांव कसारी से हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की चार बाईक जब्त की, जिसमें जूना नागदा, पाल्यारोड़, सुनीर नगर एवं नायन से चुराई गई बाईक शामिल है।

कंजर गिरोह की मदद करने वाले आरोपी को नागदा और बिरलाग्राम पुलिस ने गांव कसारी में दबिश देकर हिरासत में लिया। टीआई श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में पकड़ाए आरोपी की निशानदेही पर भंवर पिता बगदीराम दांगी को हिरासत में लिया। आरोपी भंवर से पुलिस ने चार चोरी की बाईक जब्त की, जो जूना नागदा, पाल्यारोड़, सुनीर नगर एवं गांव नायन से चुराई गई थी। प्रारंभिक पुछताछ में भंवर ने पुलिस को बताया कि कंजर जानकीलाल, गोङ्क्षवद एवं मि_ुलाल के साथ बाईक चुराई और खेत में छुपा दी। जिसमें बाईक नंबर एमपी-09-एनई-3200, एमपी-13-ईपी-8959, एमपी-11-एमजेड-1913, एमपी-13-डीएक्स-4713 शामिल है। बता दे कि कंजर मुवमेंट पर नकेल कसने के लिए एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने नागदा पुलिस को हेंड फ्री दे दिया था। एएसपी आकाश भूरिया के नेतृत्व में सीएसपी मनोज रत्नाकर ने पांच थानों के लगभग 40 से अधिक पुलिस जवानों एवं अधिकारियों के साथ राजस्थान के गांव लाखाखेडïïïी में दबिश देकर आठ बाईक, सात भैंस एवं दो पाड़ी कीमत लगभग 6 लाख रुपए की सामग्री जब्त की थी। इसी दौरान पुलिस ने खजुरिया के पदमसिंह गुर्जर को पकडऩे में सफलता हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साहब मांगों उसी से जो दे खुशी से और कहे न किसी से

Mon May 16 , 2022
सेवा और समाज सेवा में एक जुमला प्रसिद्ध ही की मांगो उसी से, जो दे खुशी से और कहें न किसी से। किंतु यही दान अगर धोश से या खोफ से लिया जाए तो बात उजागर हो कर बदनामी का ठीकरा खुद के साथ साथियों,परिवार,समाज,विभाग पर भी फूटता है। कुछ […]