छत गिरी, मलबे में दबने से 2 की मौत, 3 घायल

इतना बड़ा अवैध निर्माण हो रहा जिम्मेदार बेखबर

पेटलावद, अग्निपथ। पेटलावद में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। पेटलावद के थांदला रोड पर हुए बिल्डिंग हादसे में 5 व्यक्तियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल कर उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल भेजा गया। इसमें से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। 3 गंभीर रूप से घायल हो गए।

तहसीलदार हुकमसिंह निगवाल ने बताया कि आज इस निर्माणाधीन भवन में मजदूरों की टीम के द्वारा छत भराई का कार्य किया जा रहा था। एक हिस्से की छत गिरने के उसमें मजदूरों के दबे होने के चलते रेस्क्यू शुरू किया गया। इस भवन के बारे में श्री निगवाल ने कहा कि यह निर्माण बिना किसी अनुमति के चल रहा था जोकि अवैध है। मृतक ओर घायलों को उचित सहायता दी जाएगी।

जानकारी मिलते ही रेस्क्यू शुरू किया

जैसे ही यहां घटना की जानकारी मिली मौके पर टी आई दिनेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। दो जेसीबी एवं एक क्रेन बुलाकर मजदूरों को निकाला गया। इधर घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि इत्ता बड़ा हादसा होने के बाद भी डाक्टरों की अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई। इस हादसे में प्रकाश रामाजी प्रतापत उम्र 38 , लालू होमला परमार झावालिया की मृत्यु हो गई है। वहीं चिन्टू मांगीलाल मुणिया उम्र 16 ग्राम मालपाडा, मांगीलाल अमरसिंग मुनिया उम्र 18 मालपाडा , गुड्डा कालू परमार झावलिया घायल हो गए। जिनका उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है।

सवाल हुए खड़े

नगर के मुख्य मार्ग के निकट सिनेमा हॉल सहित स्विमिंग पूल निर्माण का कार्य काफी समय से चल रहा था। आज घटना के बाद जिम्मेदार पल्ला झाड़ते हुए नजर आए। तहसीलदार श्री निगवाल ने भी बताया कि नगर परिषद एवं राजस्व से किसी भी प्रकार की एनओसी नहीं ली है।ऐसे में सवाल यह भी ही है कि इत्ता बड़ा निर्माण कैसे हो सकता है। जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी कैसे निभा रहे हैं।

Next Post

हिसार कोटा ट्रेन को नागदा उज्जैन रतलाम तक बढ़ाने हेतु श्री खाटू श्याम जी को लगाई अर्जी

Sun Mar 23 , 2025
सामाजिक संगठनों से प्राप्त पत्रों को पहुंचाएंगे जनप्रतिनिधियों व रेल प्रशासन तक नागदा, अग्निपथ। हिसार-कोटा ट्रेन को नागदा-उज्जैन/रतलाम तक बढ़ाने हेतु प्रयास तेज होने लगे है। जिसके अन्तर्गत सामाजिक संगठनो के द्वारा रेलमंत्री अश्विनी वैष्वण के नाम पत्र लिखकर समाजसेवी एवं पूर्व विशेष रूचि सदस्य राजेश सकलेचा भाईजी को सौपे […]