मोबाइल ब्लड डोनेट वैन का शुभारंभ रविवार को

किसी भी स्थान पर जाकर करवाया जा सकेगा रक्तदान

उज्जैन, अग्निपथ। अब ब्लड डोनेट करने के लिए रक्तदाताओं को जिला अस्पताल की ब्लड बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी। आधुनिक रक्तदान मोबाइल वैन के जरिए अब कहीं भी ब्लड डोनेट किया जा सकेगा। वैन का शुभारंभ रविवार को ११ बजे दशहरा मैदान पर होगा। लोकार्पण समारोह में युवा रक्त वाहिनी के यतीश जाट, पुलिस नगर ग्राम रक्षा समिति के प्रभारी एसएन शर्मा, लायंस क्लब के राकेश शर्मा सहित शहर की सभी प्रमुख सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है।

एक साथ दो व्यक्ति कर सकते हैं रक्तदान

नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से जिला अस्पताल की ब्लड बैंक को रक्त एकत्रीकरण व परिवहन के लिए यह वैन उपलब्ध करवाई गई है। इसे एक बस में बनाया गया है जिसमें एकसाथ दो लोग ब्लड डोनेट कर सकेंगे। मोबाइल वैन में ही सारी सुविधाएं हैं, जिसमें सवार होकर लोग ब्लड डोनेट कर सकेंगे।

40 यूनिट स्टोरेज क्षमता

फुल एसी बस में दो लोगों के एक साथ ब्लड देने की व्यवस्था के साथ ही इसमें बड़ा ब्लड स्टोरेज है। जिसमें करीब 40 यूनिट ब्लड को सुरक्षित रखा जा सकता है। बस में लैब टेक्नीशियन रहेंगे जो ब्लड डोनेशन की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। इसमें लोगों के ब्लड प्रेशर की भी जांच हो सकेगी। इसके लिए स्टाफ उपलब्ध होने पर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जिले में इस तरह की यह पहली वैन है।

यहां करें संपर्क

रक्तदान के लिए वाहन की आवश्यकता हो तो रक्तकोष अधिकारी संगीता गुप्ता से संपर्क कर सकते हैं। उनका मोबाइल नंबर 62605-99113 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना लायसेंस घर में बना रहा था दाद-खाज खुजली की क्रीम

Sat Mar 13 , 2021
प्रशासनिक टीम ने मारी दबिश, 10 किलो वाइट जेली जब्त उज्जैन, अग्निपथ। आयुर्वेदिक औषधि का नाम देकर घर में बनाई जा रही क्रीम की शिकायत मिलने पर शनिवार को प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश मारी। क्रीम का बिना लायसेंस निर्माण किया जा रहा था। माफियाओं के खिलाफ चलाए […]

Breaking News