असम की अभिनेत्री ने मां बगलामुखी मंदिर में अनुष्ठान किया

पीर योगी महंत श्री रामनाथ महाराज से सफलता का आशीर्वाद लिया

उज्जैन। असम फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री वर्षा रानी ने उज्जैन प्रवास के दौरान भैरवगढ़ रोड पर स्थित प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अनुष्ठान कराया। और पीर योगी महंत श्री रामनाथ महाराज से फिल्मों में सफलता के लिए आशीर्वाद लिया।

अभिनेत्री वर्षा रानी ने बताया कि वह असमी भाषा में बनी अब तक 30 फिल्मों में बतौर हीरोइन का काम कर चुकी है तथा वर्ष 2019 में उनकी फिल्म रत्नाकर आई थी और हाल ही में फिल्म राजनीति बनकर तैयार है जो कि वहां चुनाव के बाद आएगी। डीडी नेशनल के धारावाहिक कल तो है अपना में भी वर्षा काम कर चुकी हैं।

उज्जैन में उन्होंने महाकाल के भी दर्शन किए। महंत पीर योगी श्री रामनाथ महाराज से उनकी असम के प्रसिद्ध मंदिर मां कामाख्या के धाम में अंबुबाची मेले के दौरान हुई थी। तभी से उनका उज्जैन आना-जाना होता है। यहां महाकाल के साथ वह भर्तृहरि गुफा, मां बगलामुखी आदि मंदिरों में जाकर जनकल्याण हेतु पूजा-अनुष्ठान कराती रहती है। पीर योगी महंत श्री रामनाथ महराज ने उन्हें आशीर्वाद व मां बगलामुखी का प्रसाद आदि भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संभाग में 17 हजार करोड़ से 790 किमी सडक़ें बनेगी

Tue Mar 16 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। संभाग में 17 हजार करोड़ की लागत के प्रोजेक्ट स्वीकृत हैं। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से संभाग में 790 किलो मीटर की सडक़ें बनाई जायेंगी। इन सडक़ों में नौ पैकेज की वे सडक़ भी शामिल हैं, जो 10 हजार 400 करोड़ रुपये की राशि से बनाई जायेंगी। इस […]