स्टेशन मास्टर को पत्नी ने पीटा,शिक्षिका ने भी लगाया आरोप

उज्जैन,अग्निपथ। कोर्ट में चल रहे केस को लेकर स्टेशन मास्टर का शिक्षिका पत्नी से विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर घर में घूसकर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में रविवार को नानाखेड़ा पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महानंदा नगर निवासी दिलीप पिता शरदचंद्र मेड़े (50)विक्रम नगर रेलवे स्टेशन मास्टर है।

उनकी पत्नी महाशक्ति नगर निवासी साक्षी मेड़े प्रायवेट स्कूल में शिक्षिका है। दोनों में काफी समय से चल रहे विवाद की शनिवार को कोर्ट में पेशी थी। प्रकरण में राजीनामा करने की बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। दिलीप ने साक्षी पर आरोप लगाया कि उसने घर में घूसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है। साक्षी ने भी दिलीप पर घर आकर पीटने और धमकाने की शिकायत की। पुलिस दोनों के खिलाफ के केस दर्ज कर जांच कर रही है।

रांग नंबर लगा तो घर में घूसकर पीटा, महिला घायल

आगर रोड़ पर एक युवक से मोबाइल पर रांग नंबर लग गया तो दूसरे पक्ष ने घर में घूसकर मारपीट कर दी। रविवार सुबह हुई घटना में एक महिला को गंभीर चोंट आई है। मामले में चिमनगंज पुलिस जांच कर रही है।
ग्राम कमेड़ निवासी जितेंद्र केवट ने बताया कि वह पत्नी को कॉल कर रहा था, लेकिन गलती से कन्हैयालाल को रांग नंबर लग गया। गलत कॉल होने पर उसने माफी मांग ली। बावजूद रविवार सुबह कन्हैया मुकेश,मुलचंद व एक अन्य हथियार लेकर आए और हमला कर दिया। घटना में विक्रम केवट उसका भाई नेपाल और उसकी पत्नी धापूबाई(30)को चोंट लगी है। धापूबाई गंभीर घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।। जितेंद्र ने आरोप लगाया कि घटना के बाद थाने गए तो पुलिस ने लॉक डाऊन होना बताते हुए रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया। हालांकि एसआई रविंद्र कटारे ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस गई और धापूबाई के बयान पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को तलाश रहे है।
युवक को पीटा
चंद्रनगर निवासी अजय पिता रामचंद्र डगरिया (30)के साथ 27 मार्च की रात आकाश पेट्रोप पंप के मारपीट की घटना हुई है। चिमनगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रविवार को बाहर के श्रद्धालु आए तो लेकिन नहीं हो पाए महाकाल दर्शन

Sun Mar 28 , 2021
मंदिर समिति की ओर से कोई जवाबदार जवाब देने के लिए नहीं था मौजूद उज्जैन। राज्य शासन द्वारा बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए उज्जैन शहर में भी लॉकडाउन के चलते महाकालेश्वर मंदिर को भी रविवार को बंद कर दिया गया। लेकिन बाहरी श्रद्धालुओं को इसकी सूचना नहीं […]