कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, भ्रष्टाचार केस की जांच पर रोक

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने 24 एकड़ की सरकारी जमीन से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में जांच पर रोक लगा दी है। स्पेशल कोर्ट ने बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ 10 साल पुराने अवैध भूमि घोटाले की सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। कर्नाटक हाईकोर्ट ने हालांकि इस फैसले को पलट दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर मामले की जांच पर रोक लगा दी है।

येदियुरप्पा ने 21 मार्च को हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर की थी।

कर्नाटक हाई कोर्ट स्पेशल कोर्ट को निर्देश दिया था कि वह येदियुरप्पा के खिलाफ लगाए आरोपों का संज्ञान ले और साल 2012 में लोकयुक्त पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाने को कहा था।

बता दें कि कर्नाटक के मुख्मंत्री येदियुरप्पा पर आरोप है कि वह 24 एकड़ के सरकारी भूमि के अवैध आवंटन के मामले में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दंपती ने किया सुसाइड: कमरे में पंखे पर लटके मिले पति-पत्नी

Mon Apr 5 , 2021
उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के ईदगाह के सामने सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां रहने वाले एक दंपती के सुसाइड करने की बात लोगों को पता चली। 8 बाय 8 की खोली में रहने वाले दपंती का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस और […]