दंपती ने किया सुसाइड: कमरे में पंखे पर लटके मिले पति-पत्नी

उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के ईदगाह के सामने सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां रहने वाले एक दंपती के सुसाइड करने की बात लोगों को पता चली। 8 बाय 8 की खोली में रहने वाले दपंती का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस और परिजन दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुए और शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। दो साल पहले ही विवाह बंधन में बंधे दोनों ने आत्महत्या क्योंकि इसका अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि पड़ोसियों का कहना है कि पत्नी बीमार रहा करती थी। इसी बात को लेकर दोनों टेंशन में रहा करते थे। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी अनुसार विनोद सोलंकी और उसकी पत्नी शिवानी की लाश सुबह पंखे पर लटकी मिली। शिवानी अपने पति के साथ मकान के ऊपरी हिस्से में रहा करती थी। सुबह जब काफी देर तक दाेनों ने दरवाजा नहीं खोला तो पिता ने काफी दरवाजा खटखटाया। भीतर से कोई आवाज नहीं आने पर पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद पुलिस को कॉल करते हुए दरवाजा तोड़ा तो दोनों पंखे पर लटके हुए थे। पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला है, लेकिन वह प्रारंभिकतौर पर परिवारिक कारणों से यह कदम उठाना मानकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिवारवालों के बयान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

दो साल पहले हुई थी शादी
मिली जानकारी अनुसार जानकारी अनुसार जिस घर पर विनोद ने अपनी पत्नी के साथ सुसाइड किया। उसी मकान में उनके पिता मोहन सिंह, मां और भैय्या-भाभी भी रहते हैं। पता चला है कि विनोद और शिवानी दो साल पहले ही विवाह बंधन में बंधे थे। श्यामगढ़ की रहने वाली शिवानी का पूरा परिवार वर्तमान में आगर में निवासरत है। पड़ोसियों की माने तो उसे यहां पर किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। हां वह बीमारी के कारण मानसिक तनाव में रहा करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संक्रमण के दौर में भी लेतलाली: महाकाल मंदिर कर्मचारियों की हाजिरी थंब मशीन की जगह फेस स्कैनिंग से

Mon Apr 5 , 2021
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में कोरोना को लेकर जहां एक ओर सख्ती दिखाई जा रही है तो वहीं दूसरी ओर लापरवाही बरती जा रही है। मंदिर के कर्मचारियों, सफाई कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की हाजिरी अभी भी थंब मशीन से ही ली जा रही है। हालांकि मंदिर कर्मचारियों की थंब मशीन […]