प. रेलवे महिला कल्याण संगठन अध्यक्ष द्वारा महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन

मुंबई/रतलाम। पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन रेलकर्मियों और उनके परिवारजनों को मदद प्रदान करने और उनकी देखभाल करने में हमेशा आगे रहा है। संगठन की अध्यक्षा तनुजा के पश्चिम रेलवे के राजकोट, भावनगर, अहमदाबाद और रतलाम मंडलों के वार्षिक दौरे में पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की संबंधित मंडल इकाइयों के साथ चर्चा कर महिला सशक्तिकरण एवं समाज कल्याण के विभिन्न पहलुओं को प्रोत्साहित किया।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार, पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती कंसल ने इन मंडल इकाइयों की सदस्याओं के साथ बैठक की और इन मंडलों की महिला कर्मचारियों के हित के लिए उनकी आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

राजकोट मंडल के अपने दौरे के दौरान, श्रीमती कंसल ने कोठी कम्पाउंड कॉलोनी में चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन किया। इसके साथ ही श्रीमती कंसल द्वारा राजकोट, भावनगर और अहमदाबाद सहित हर मंडल के लिए 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती कंसल द्वारा पूर्व में वडोदरा एवं मुंबई सेंट्रल मंडलों के लिए भी 50 हजार रुपये के अलग-अलग नकद पुरस्कार प्रदान किये जा चुके हैं। संगठन की इस उदार पहल से इन मंडलों के कर्मचारियों के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में उल्लेखनीय मदद मिल रही है।

रतलाम मंडल में श्रीमती कंसल ने रतलाम के मंडलीय चिकित्सालय के फिजियोथैरेपी कक्ष को 43 इंच का टेलीविजऩ स्क्रीन दान किया, जिसका उद्घाटन श्रीमती कंसल द्वारा मंडल के हालिया दौरे के दौरान किया गया। पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की इन मंडल इकाइयों की संबंधित अध्यक्षाओं ने समाज कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण गतिविधियों के प्रोत्साहन की दिशा में दिये गये दान के लिए श्रीमती कंसल का आभार व्यक्त किया है।

ठाकुर ने बताया कि पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन ने सराहनीय कल्याणकारी कार्य किए हैं और पश्चिम रेलवे कर्मचारियों की विविध जरूरतों को पूरा किया है। वित्तीय योगदान और राहत सामग्री प्रदान की है।

Next Post

फिर सस्ता होने लगा कच्चा तेल:मोदी सरकार में बीते 7 सालों में कच्चा तेल 41% सस्ता हुआ लेकिन पेट्रोल 27 और डीजल 43% महंगा हुआ

Tue Apr 6 , 2021
नई दिल्ली। कोरोना महामारी और ओपेक देशों के तेल उत्पादन बढ़ाने पर राजी होने के चलते कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर कम होने लगी हैं। बीते 1 महीने में ही इसके दामों में इसकी कीमत में 9% की कमी आई है। पिछले महीने मार्च में कच्चा तेल 69 […]