अतिक्रमण मामले में विवाद: रिमूवल गैंग प्रभारी ने ठेले वालों को पीटा, फिर एफआईआर भी करवा दी

प्रकरण दर्ज नहीं करने पर व्यापारी ने कलेक्टर को दिया आवेदन

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच अतिक्रमण रिमूवल गैंग प्रभारी मोनू थनवार और ठेला व्यापारियों के बीच कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई। विवाद के दौरान गैंग प्रभारी ने ठेला व्यापारी से मारपीट और धक्का मुक्की की। घटना के मारपीट से जुड़े वीडियो सामने आए हैं, जिसके बाद मामला और ज्यादा गंभीर हो गया।

लोगों में चर्चा है कि निगम कर्मचारियों द्वारा इस तरह से मारपीट करना गलत है। इसके बाद निगम की ओर से 3 व्यापारियों पर ही एफआईआर करवा दी गई।

दरअसल, ठेला व्यापारी ननि द्वारा जब्त किया सामान लेने पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद हो गया। व्यापारियों का आरोप है कि उनका सामान बिना विधिवत जब्ती के उठाया और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट की गई। व्यापारियों का कहना है कि मारपीट के फोटो और वीडियो उपलब्ध होने के बावजूद कोतवाली थाने में उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई, जिससे वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जबकि नगर निगम द्वारा मामले में तीन हाथ ठेला व्यापारियों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

व्यापारी ने कलेक्टर को दिया आवेदन

हाथ-ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी अर्जुन कहार ने पूरे मामले को अवैधानिक कार्रवाई बताते हुए कलेक्टर के नाम आवेदन दिया है। कोतवाली थाने द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं करने का भी जिक्रकिया है। साथ ही बताया है कि अतिक्रमण रिमूवल गैंग प्रभारी ने झगड़े के बीच चांदी की चेन छीन ली, जो नहीं दी है। इस बीच संगठित हुए ठेला व्यापारी संघ ने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना और बिना टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) की सिफारिश के पथ विक्रेताओं को हटाया गया, जो मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के खिलाफ है।

घाट निर्माण और हरियाखेड़ी का निरीक्षण

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शनिवार दोपहर शनि मंदिर के नजदीक घाट निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा के लक्ष्यनुसार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए स्थान का चयन करने हरियाखेड़ी का भ्रमण कर मौका मुआयना किया।

Next Post

नगर निगम परिक्षेत्र में स्वीमिंग पूल के पास पंच पीर मजार के समीप का अवैध अतिक्रमण ध्वस्त

Sat Feb 7 , 2026
3 थानों के टीआई सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा, शेड और बाउंड्री को तोड़ा उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन नगर निगम की टीम ने शनिवार सुबह नजरअली मिल कम्पाउंड परिसर में स्थित 150 साल पुरानी पांच पीर वाली गेब शाह बाबा की दर्गा और मजार के आसपास अवैध अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई […]

Breaking News