यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव, बोले- वर्चुअली कर रहा हूं काम

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्यमंत्री योगी ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और डाॅक्टरों की सलाह का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।

सीएम योगी ने ट्वीट कर बताया है कि प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें। बता दें कि इससे पहले आज सुबह ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा योगी सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कल से ही आइसोलेट हैं सीएम :

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को मंगलवार से ही आइसोलेट कर लिया था। वह अपना सारा कामकाज अपने आवास से वर्चुअली कर रहे थे। कोरोना स्थिति पर रोजाना होने वाली टीम 11 की बैठक उन्होने मंगलवार को वर्चुअली ही संबोधित किया था। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ट्वीट करके बताया था कि उनके  कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी उनके संपर्क में रहे हैं, अतः उन्होंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली कर रहे हैं। आज सीएम की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है।

कोरोना संक्रमण के मामले में देश में दूसरे स्‍थान पर यूपी 
कोरोना संक्रमण के मामले में यूपी देश में दूसरे स्‍थान पर पहुंच गया है। आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में रोज कोरोना के कंफर्म हो रहे केसों की संख्या भी पिछले एक हफ्ते में 204 प्रतिशत तक बढ़ गई है। एक दिन में 18021 नए केस रिपोर्ट हुए, जो प्रदेश में अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 24 घंटों के दौरान यहां 85 कोविड मरीजों की मौत हो गई।

कोरोना मरीजों के लिए एम्‍बुलेंस का इंतजाम

आइसोलेशन में रहते हुए सीएम योगी ने कोरोना मरीजों के लिए इंतजामों पर निगरानी रखी है। यूपी में कोविड मरीजों के लिए 4000 से अधिक एम्बुलेंस की व्यवस्था की जा रही है।  राज्यपाल ने कहा कि 130 करोड़ से अधिक आबादी वाले भारत को वैक्सीन की अधिक जरूरत है। आज हमारे यहां दो प्रकार की वैक्सीन उपलब्ध हैं तथा तीसरी वैक्सीन की इजाजत भी मिल गई है। प्रदेश में अब तक 93 लाख से अधिक वैक्सीन डोज़ लगाई जा चुकी हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना का प्रभाव बहुत कम हो जाता है। वर्चुअल में मथुरा से धर्म गुरु रामकमलदास वेदांदी, लखनऊ से मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, मौलाना कल्बे जव्वाद, कानपुर से ज्ञानी गुरुचरण सिंह, आगरा से फादर मून लाजरस शामिल हुए। अयोध्या के रामचन्द्राचार्य, बौद्ध धर्म गुरु भंते शांति मित्र, जैन धर्म गुरु वसुनंदी जी मुनिराज आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा स्थगितः 1 जून को समीक्षा के बाद होगा अगला निर्णय

Wed Apr 14 , 2021
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण विरोध के बीच आखिरकार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीबीएसई) ने अपनी 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अब 1 जून को स्थिति की समीक्षा करते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक […]