पुलिस चेक पाइंट से 50 मीटर दूर ताले तोड़ बैंक में घुसा चोर

Theft cctv footage

स्ट्रांग रूम में नहीं जा सका, सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद

उज्जैन,अग्निपथ। भारतीय स्टेट बैंक की देवासगेट स्थित शाखा में चोर ताले तोडक़र घुस गया। वारदात पुलिस चेक पाइंट से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई है। हालांकि स्ट्रांगरूम का ताला नहीं टूटने के कारण चोर अपने इरादे में कामयाब नहीं हो पाया। मंगलवार सुबह घटना का पता चलने पर देवासगेट पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर चोर को तलाशना शुरू कर दिया है।

माधव महाविद्यालय परिसर स्थित एसबीआई शाखा प्रबंधक मधुस्मिता भार्गव मंगलवार सुबह 10.30 बजे बैंक पहुंची तो ताले टूटे मिले। सूचना पर अन्य कर्मचारी व सीएसपी हेमलता अग्रवाल,टीआई पृथ्वीसिंह खलाटे मौके पर पहुंचे।

जांच में पता चला कि संभवत: रात करीब 3 बजे चोर बैंक के चेनल का ताला तोड़ अंदर घुसा। केश के स्टोर रूम जाकर तोडऩे का प्रयास किया और असफल होने पर अलमारी व दराजों के ताले तोडक़र खंगाले। यहां नकदी नहीं मिलने पर दस्तावेज आदि फैंके और स्टांप के साथ ही मामूली नकदी लेकर चला गया। मामले में देवासगेट पुलिस ने अज्ञात चोर पर केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

कैमरे में दिखा एक चोर

वारदात का पता चलते ही संभावना व्यक्त की गई की चोर दो-तीन होंगे, लेकिन बैंक में लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो उसमें मुंह पर मास्क लगाए करीब 18 वर्षीय युवक स्टोर रूम का दरवाजा तोड़ते और दराज खंगालते दिखा। फुटेज से ही पता चला कि चोर करीब 2.30 बजे बैंक में घुसा था।

पुलिस को चुनौती

खास बात यह है कि कोरोना कफ्र्यू के कारण बैंक के पास ही देवासगेट चौराहे पर बैरिकेटिंग कर चेक पाइंट लगा है। यहां 24 घंटे पुलिस मौजूद रहती है। थाना भी महज 200 मीटर की दूरी पर है। बावजूद चोर का बैंक में वारदात की नीयत से प्रवेश कर जाना पुलिस की सजगता पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।

इनका कहना है..

एसबीआई में किसी ने चोरी का प्रयास किया है। मुख्य गेट व अंदर के ताले टूटे मिले हैं। लेकिन नकदी चोरी नहीं हुए है। सीसी टीवी फुटेज से चोर को पकडऩे का प्रयास कर रहे हैं। -हेमलता अग्रवाल, सीएसपी माधवनगर अनुभाग

माधव कॉलेज कैंपस की एसबीआई ब्रांच में रात 2.30 बजे करीब 18 वर्षीय युवक ताला तोडक़र घुसा और स्टांप व कुछ राशि ले गया, लेकिन स्टोर रूम से नकदी नही ले जा सका। -मधुस्मिता भार्गव, ब्रांच मैनेजर, एसबीआई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लॉकडाउन में शादी का नया ट्रेंड, सुरक्षा के साथ बचत भी

Tue May 4 , 2021
19 परिजनों के बीच लिए फेरे, बचे रुपयों की एफडी दुल्हा-दुल्हन को भेंट की उज्जैन। कोरोना काल में शादी का एक नया ट्रेंड देखने को मिला। गाइड लाइन के कारण उज्जैन में कुल मिलाकर 19 लोग मौजूद रहे। दूल्हा पुणे से कार चलाकर अपने भैया-भाभी के साथ उज्जैन पहुंचा और […]