मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ऐलान किया कि दिल्ली में लॉकडाउन 7 दिनों के लिए (17 मई की सुबह तक) बढ़ा दिया गया है। इस दौरान दिल्ली मेट्रो सेवा सेवाएं निलंबित रहेंगी। सीएम ने बताया कि इस लॉकडाउन में सख्ती रहेगी। उन्होंने कहा कि अभी ढिलाई देने का समय नही। अगर दिया तो फिर हालात खराब होंगे। इसलिए लॉकडाउन अगले सप्ताह तक के लिए बढ़ाया जा रहा है।
Delhi lockdown extended by a week till May 17; Delhi Metro services to be suspended during this period: CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/EVizv1cehl
— ANI (@ANI) May 9, 2021
ऑक्सीजन सिलेंडर भराने के लिए मिलेगा ई-पास
होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे मरीजों को अगर ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ी तो उन्हें अब इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा। सरकार ऐसे मरीजों के लिए ऑनलाइन टाइम स्लॉट बुक करके ई-पास जारी करेगी। जो उस समय पर जाकर नजदीकी रिफिलिंग सेंटर पर ऑक्सीजन सिलेंडर भरवा सकेंगे। सरकार ने इसके लए पोर्टल www. oxygen.jantasamvad.org की शुरूआत की है। जल्द ही इसपर यह बुकिंग भी शुरू की जाएगी। फिलहाल इस पोर्टल पर जिलावार बनाएं गए केंद्रीय ऑक्सीजन पूल की गूगल मैप लोकेशन उपलब्ध है। जिसमें कुल अब तक 1200 सिलेंडर सरकार के पास स्टॉक में उपलब्ध है।
17,300 नए मामले आए सामने
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 17,300 से अधिक नए मामले सामने आए वहीं, इस दौरान 332 और मरीजों की मौत हो गई। लेकिन लंबे अर्से के बाद राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या 20,160 पहुंच गई। दिल्ली में नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से एक्टिव केस में गिरावट दर्ज की गयी है। दिल्ली में शनिवार को सक्रिय मामले 3,128 और घट कर 87,907 पहुंच गए।