साधु संतों ने ‘स्मार्ट’ नाम पर नाराजगी जताई

उज्जैन, अग्निपथ। चारधाम मंदिर में रविवार को संतों और शहर के विद्वतजनों की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसका मुद्दा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्य थे। बैठक चारधाम मंदिर के महंत स्वामी शांतिस्वरूपानंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में धार्मिक नगरी में स्मार्ट सिटी के नाम पर एतराज जताया गया। साधु संतों का कहना था कि स्मार्ट शब्द का क्या मतलब है? इसकी जगह दूसरे नाम का उपयोग किया जाए। साथ ही सिंहस्थ 2028 में जब रूद्रसागर में डेरे लगेंगे तब प्रशासक क्या करेंगे क्योंकि यहां पर डेरों की जगह निर्माण कार्य किये जा रहे हैं। बैठक में निर्माण कार्य के दौरान पुरातात्विक मंदिरों का ध्यान रखने को भी कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सूदखोर ने कार छीनी तो बीडीएस के छात्र ने पी लिया जहर

Sun Nov 8 , 2020
मौज-मस्ती करने को लिए थे ब्याज पर 60 हजार उज्जैन, अग्निपथ। गोपाल मंदिर क्षेत्र में बीडीएस के छात्र ने रविवार को जहर पी लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि एक सूदखोर द्वारा कार छीनने के कारण उनके पुत्र को आत्मघाती कदम उठाना […]

Breaking News