खबरों के उस पारः दाम पर नहीं कंट्रोल..!

प्रशासन ने इन दिनों कोरोना कंट्रोल करने के लिए लॉकडाउन लगा दिया है और हर जरूरत की चीजों के लिए होम डिलेवरी तय कर दी है। लेकिन होम डिलेवरी कर रहे व्यापारियों पर प्रशासन का नियंत्रण नहीं है।

यह व्यापारी मनमाने भाव पर सामान दे रहे हैं और प्रशाासन कंट्रोल नहीं कर पा रहा है। खासकर किराना और फल विक्रेता हर जरूरत की चीज के मनमाने दाम ले रहे हैं। फल विक्रेताओं की बात करें तो इन दिनों मरीजों के लिए नारियल पानी, सेवफल, अनार आदि की जरूरत ज्यादा है। वहीं मौसम के मान से आम की डिमांड भी ज्यादा है। लेकिन फल विक्रेता इनके काफी दाम वसूल रहे हैं।

नारियल के भाव इन दिनों 100  रुपए या इससे अधिक वसूले जा रहे हैं। वहीं सेवफल के भाव 250 रुपए और इससे अधिक लिए जा रहे हैं। जबकि इन फलों की आवक भी भरपूर है। मरीजों के लिए एक और जरूरत की चीज नींबू हैं, जिसका भी मनमाना भाव लिया जा रहा है। कुछ व्यापारी तो 10 रुपए प्रति नग के मान से नींबू दे रहे हैं।

जिला प्रशासन को किराना और फल विक्रेताओं की इन हरकतों पर नजर रखने की भी जरूरत है। लॉकडाउन के इस दौर में हर व्यक्ति काम-धंधा बंद होने से प्रभावित है। उस पर ये महंगाई दोहरी मार दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टाटा प्रोजेक्ट की लापरवाही मुनिनगर में गैस लाइन फूटी, 6 हजार कनेक्शन प्रभावित

Thu May 13 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। टाटा प्रोजेक्ट द्वारा लापरवाही पूर्वक की जा रही खुदाई से बुधवार शाम मुनिनगर में अवंतिका गैस की मुख्य पाइप लाइन फूट गई। घटना से जनधन हानि तो नहीं हुई, लेकिन छह हजार कनेक्शन प्रभावित हुए है, जिसे गैंस कंपनी ने कुछ ही जल्द ही सुधरने की संभावना व्यक्त की […]