खबरों के उस पार : कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग..!

कांग्रेस पार्टी में स्थानीय नेतृत्व के परिवर्तन की मांग अंदर ही अंदर उठने लगी है। वर्तमान में स्थानीय नेतृत्व उम्रदराज व मेमोरी लॉस किस्म के हाथों में है। कांग्रेस पार्टी में लगातार मांग उठ रही है कि नेतृत्व को युवा हाथों में दिया जाए।

वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस पार्टी मजबूत विपक्ष की भूमिका स्थानीय स्तर पर नहीं निभा पा रही है। इसके साथ ही कोविड के संक्रमण काल में शहर और ग्रामीण लोगों की मदद स्थानीय नेतृत्व को जिस तरह से करनी थी, वैसी मदद कहीं पर भी नजर नहीं आई है।

पार्टी स्तर से अलग हटकर बात करें तो विधायक महेश परमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता नूरी खान, युवा नेता अशोक भाटी जमीनी स्तर पर काम करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी के कई लोग तो शहर में तो ठीक कांग्रेस कार्यालय में भी नजर नहीं आ रहे हैं।

ऐसी परिस्थितियों में जब आने वाला समय नगरीय निकाय, पंचायत व मंडी चुनाव का है, कांग्रेस कहीं पर भी खड़ी नजर नहीं आ रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के विधायक, मंत्री, सांसद लगातार जनता के बीच में जा रहे हैं। कई अवसरों पर अप्रत्यक्ष रूप से पार्टी का प्रचार भी कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस का नेतृत्व मौन होकर सबकुछ सिर्फ देख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रशासन का फरमान 11 बजे के बाद कोई घर से न निकले, जल कर की राशि उसी दौरान भरी जा रही

Thu May 13 , 2021
नागदा जं, अग्निपथ। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए शासन द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के तहत बनाए गए नियमों का उल्लंघन नगर पालिका परिषद द्वारा ही किया जा रहा है। एक और नियम यह बनाया गया है कि 11 बजे बाद कोई भी अनावश्यक रूप से बाहर ना निकले वहीं […]