बिना वजह घूमने पर चालान बनाया तो चौराहे पर धरना दे दिया

पुलिस को बताया भीम आर्मी अध्यक्ष होने का रौब

उज्जैन,अग्निपथ। निकास चौराहे पर मंगलवार दोपहर एक युवक ने धरना दे दिया। उसने खुद को भीम आर्मी अध्यक्ष बताते हुए जमकर नारेबाजी भी की। घटना बिना वजह घूमने पर जीवाजीगंज पुलिस द्वारा बाइक का चालान बनाना रहा है।

एसआई प्रमोद भदौरिया ने बताया कि श्रीकृष्ण कॉलोनी निवासी भरत कुमार मंगलवार दोपहर बेवजह बाइक से घूम रहा था। निकास चौराहे पर रोककर पूछताछ की तो 12 बजे तक की छूट का हवाला देकर हुज्जत करने लगा। 200 रुपए स्पॉट फाइन करने पर खुद को भीम आर्मी का शहर अध्यक्ष बताते हुए चौराहे पर बैठ गया और नारेबाजी करने लगा। पहले उसने लॉक डाउन के विरोध में नारेबाजी की, बाद में जातिवाद बताकर नारे लगाने लगा। हालांकि असर नहीं होने पर स्वत: ही उठकर चला गया। बाद में धरने का वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पारः अब कांग्रेस मैदान में..!

Tue May 18 , 2021
कांग्रेस शहर अध्यक्ष के परिवर्तन को लेकर लगातार मांग उठने के बाद एकाएक शहर अध्यक्ष सक्रिय नजर आये हैं। कांग्रेस नेत्री नूरी खान की गिरतारी को लेकर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष ज्ञापन देकर विरोध जताया है। हालांकि इसके पूर्व भी कांग्रेस नेत्री को नानाखेड़ी पुलिस द्वारा गिरतार किया गया […]