आदिवासी अधिकारी कर्मचारी (आकाश) संघ की ओर से 51 मेडिकल किट बीएमओ को सौंपी

थांदला। प्रदेश आदिवासी अधिकारी कर्मचारी (आकाश) संघ ईकाई थांदला की ओर से 51 मेडिकल किट ब्लाक मेडिकल ऑफिसर अनिल राठौर को थांदला इकाई की ओर से परसिंग मुणिया द्वारा सौंपी गई। मुणिया ने बताया कि संघ द्वारा पूरे प्रदेश में कोविड 19 महामारी के चलते गरीब आदिवासी भाइयों के लिये राशन, दवाइयां व मेडिकल किट की व्यवस्था की जाकर हर गांव फलिये में व्यवस्था की गई। साथ ही समझाइश देकर, मास्क का वितरण भी किया जा रहा है।

शासन की गाइड-लाइन के चलते सोसल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए जांच, वैक्सिनेशन के लिये प्रेरित किया जा रहा है। स्मरण रहे कि श्री मुणिया सीसीबी थांदला में शाखा प्रबंधक के पद पर पदस्थ है एवम बैंक परिसर में ही स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा 3 बार बैंक में आने वाले खाताधारक किसान भाइयों का स्वास्थ्य परीक्षण करवा चुके हंै।

आज चतुर्थ परीक्षण शिविर में थांदला ब्लाक मेडिकल ऑफिसर अनिल राठौर, डॉ. असवाक मंसूरी, फार्मेसिस्ट संजय चांगोड़, टेक्नीशियन सुनील मईड़ा, शिवानी नलवाया द्वारा 102 खाता धारक किसानों का परीक्षण कर जांच की एवम उचित परामर्श दिया व वैक्सीन के बारे में बताया। श्री मुणिया ने संघ की ओर से मेडिकल किट बीएमओ को सौंपने के पश्चात कहा कि भविष्य में संघ की ओर से जिले में कोविड-19 के चलते जो भी सेवा कार्य होगा।

आदिवासी अधिकारी कर्मचारी (आकाश) संघ मध्यप्रदेश इकाई थांदला पूर्णरूपेण सेवा कार्य वके लिये दृढ़ संकल्पित है। किट सौंपते समय शाखा पर्यवेक्षक श्री गुलसिंग निनामा पत्रकार अक्षय भट्ट, सुधीर शर्मा भी उपस्थित रहे। बैंक परिवार स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंगाल में तूफान के साथ 3.8 तीव्रता का भूकंप, ओडिशा में तट से टकराकर गुजरा साइक्लोन

Wed May 26 , 2021
बिहार-झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट कोलकाता। यास तूफान के साथ बंगाल में भूकंप ने दस्तक दी है। जलपाईगुड़ी में बुधवार दोपहर के समय 3.8 तीव्रता का भूकंप भी रिकॉर्ड किया गया। इसका एपिसेंटर मालबाजार में 5 किलोमीटर गहराई पर बताया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश के बाद […]