उज्जैन में पेट्रोल 102 पार

उज्जैन। शहर में पेट्रोल के दाम ने आखिर शतक मार ही दिया। गुरुवार को पेट्रोल ₹ 102.15 प्रति लीटर हो गया। वहीं प्रीमियम पेट्रोल के रेट ₹ 105.69 हो गए। डीज़ल सादा ₹ 93.45 और प्रीमियम ₹ 96.71 पर पहुंच गया।

इस महीने अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमत में 14 बार इजाफा हुआ है। इस दौरान पेट्रोल करीब ₹ 3.22 और डीजल 3.88 रुपए महंगा हुआ है। 4 मई से लेकर अब तक पेट्रोल-डीजल के दाम 12 बार बढ़े हैं। इस महीने से पहले पेट्रोल 90.40 और डीजल 80.73 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था। वहीं इस साल की बात करें तो 1 जनवरी को पेट्रोल 83.97 और डीजल 74.12 पर था, जो अब 93.68 और 84.61 रुपए प्रति लीटर पर है। यानी 5 महीने से भी कम में पेट्रोल 12 और डीजल 15 प्रतिशत महंगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

व्हाइट फंगस से कोविड-19 मरीज की आंत में कई छेद होने का पहला केस मिला

Thu May 27 , 2021
नई दिल्ली। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में व्हाइट फंगस के कारण कोविड-19 के मरीज की पूरी आंत में अनेक छेद होने का अपनी तरह का पहला मामला सामने आया है। अस्पताल में इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी ऐंड पैनक्रिएटिकोबिलेरी साइंसेस के चेयरमैन डॉ. अनिल अरोड़ा ने बताया कि जहां तक हमें […]