चाकू की नोंक पर बदमाशों ने लूटा 3.50 लाख का बेग

उज्जैन, अग्निपथ। भंगार के 3 लाख 50 हजार रुपये लेकर लौट रहे 3 दोस्तों को सोमवार शाम आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू की नोंक पर लूट लिया। बदमाश 2 दोस्तों के पैर और पीठ पर चाकू से वार कर बेग लेकर फरार हुए हैं। नागदा टीआई एससी शर्मा ने बताया कि चंबल कालोनी में रहने वाला सोहेब पिता मोहम्मद अयूब्ब खान 22 वर्ष अपने दोस्त शहीद और साजिद के साथ महिदपुर सिटी से भंगार के 3 लाख 50 हजार रुपये लेकर वापस लौट रहा था।

ग्राम मोहाना और बोरखेड़ा मार्ग पर पीछे से 2 बाइक पर सवार होकर आये 5-6 बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और लात मारकर गिराने का प्रयास किया। बाइक शहीद चला रहा था जिसका संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी रोकते ही बदमाशों ने रुपयों से भरा बेग पकड़े सोहेब के पैर में चाकू मारकर बेग छीन लिया। पीछे बैठे साजिद ने विरोध किया तो उसकी पीठ पर चाकू मार भाग निकले। लूट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एएसपी आकाश भूरिया भी घटनास्थल पहुंचे थे। बदमाशों की तलाश में एक टीम महिदपुर सिटी रवाना की गई है। मामले में लूट का प्रकरण दर्ज जांच की जा रही है।

फूफा का पैसे लेकर लौट रहे थे

बताया जा रहा है कि सोहेब के रतलाम निवासी फूफा भूरा भंगार का काम करते हैं। जिनका पैसा लेने तीनों दोस्त महिदपुर सिटी पांच बंगला पहुंचे थे। जहां करीम भाई से पैसा लेकर वापस लौट रहे थे। पुलिस को मामले में संदेह दिखाई दे रहा है। बदमाशों ने रुपये से भरा बेग लूटने के लिये पैर और पीठ पर वार किया है, जिसके घाव भी मामूली है। टीआई का कहना था कि बदमाशों को जल्द हिरासत में लिया जाएगा। उसके बाद ही मामला स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लापता भाइयों के मोबाइल से अपहरण का मैसेज, सबूत मिले गुमराह करने के

Mon May 31 , 2021
चार दिन में तीन बार गुजरात पहुंची पुलिस, नहीं मिला छात्रों का सुराग उज्जैन,अग्निपथ। भाटपचलाना से चार दिन पहले लापता दो भाइयों का सोमवार तक सुराग नहीं लग पाया। परिजन मोबाइल पर आए मैसेज को देखते हुए अपहरण की शंका जाहिर कर रहे हैं, जबकि पुलिस को उनके खुद भागकर […]