यूपीएससी करने का झांसा देकर प्रेमी से 80 लाख ठगे, शादी के बाद भाग गई

ठेकेदार से हुई वारदात में महिला उसके भाई व पति की तलाश

उज्जैन,अग्निपथ। होशंगाबाद की महिला ने ठेकेदार युवक को प्रेमजाल में फांसकर यूपीएससी करने के नाम पर 80 लाख रुपए की चपत लगाई और शादी के 10 दिन बाद ही जेवरात-नगदी लेकर भाग गई। खंडेेलवाल नगर के ठेकेदार के साथ करीब पांच माह पहले हुई घटना में मंगलवार को चिमनगंज पुलिस ने महिला उसके भाई व पति पर केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक खंडेलवाल नगर निवासी दीपक पिता प्रेमनारायण भावसार (40) का करीब 10 साल से होशंगाबाद की मुक्ता चौकसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मुक्ता ने यूपीएससी और पीएससी कर अधिकारी बनने के बाद शादी का झांसा देकर भावसार से पढ़ाई के नाम पर 50 लाख रुपए झटके और बाद में किश्तों में भी हजारों रुपए लेती रही।

लगातार टाल मटोल पर भावसार ने दबाव बनाया तो मुक्ता ने भाई नितिन से मंजूरी पर शादी का भरोसा दिलाया। नितिन के मानने पर 11 दिसंबर 2020 को दोनों ने चिंतामण में शादी कर ली। लेकिन हकीकत सामने आने पर 10 दिन बाद ही वह एक लाख रुपए व लाखों के जेवरात लेकर चंपत हो गई। करीब 80 लाख की ठगी की शिकायत होने पर जांच कर मुक्ता, नितिन व नागेंद्र पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू कर दी है।

राज खुला तो भाई ने साजिश कबूली

भावसार ने बताया कि शादी के बाद मुक्ता के मोबाइल में अन्य व्यक्ति के साथ अश्लील फोटो देख पूछताछ की। मुक्ता ने कबूला कि उसके पति नागेंद्रसिंह पंवार है। वह उन्हें नहीं छोड़ सकती। इसी के बाद मुक्ता गहने नकदी लेकर गायब हो गई। मोबाइल पर भी सही जवाब नहीं दिया। इसी दौरान उसके भाई नितिन ने कॉल कर माना कि रुपए के लिए उसे फंसाया था। यही वजह है कि वर्ष 2018 में शादी तय होने पर जब उसने पत्रिका भी छपवा ली थी तो मुक्ता ने पढ़ाई का हवाला देकर टाल दिया।

शादी का एड देकर फंसा

भावसार ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2011 में उसने खुद की शादी के लिए अखबार में विज्ञापन दिया था। इसके बाद मुक्ता ने संपर्क किया, लेकिन यूपीएससी के बादशादी का कहा। लगातार मिलने से प्रेम संबंध होते ही मुक्ता ने पढ़ाई में रुपए की तंगी की डिमांड शुरू कर दी। पहले उसके एसबीआई खाते में 25 लाख रुपए ट्रांसफर किए। दूसरी बार दोस्त महावीर जैन व अनुराग भावसार से उधार लेकर 25 लाख रुपए पहुंचाए। इस दौरान मुक्ता मिलने आई या वह गया तो भी हजारों रुपए देता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शुष्क इंडिया कंपनी की संपत्ति होगी नीलाम, प्रशासन ने की थी अटैच

Tue Jun 1 , 2021
2300 लोगों से ठगे थे ढाई करोड़ रुपए, ईओडब्ल्यू ने बनाया था केस उज्जैन,अग्निपथ। राशि दोगुनी करने का झांसा देकर 2300 लोगों से ढाई करोड़ रुपए ठगने वाली शुष्क इंडिया कंपनी के डायरेक्टर्स की संपत्ति जल्द नीलाम हो सकती है। ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो) के इस मामले में प्रशासन […]