भाई को बचाने तालाब में कूदी तीन बहनें, चारों की मौत

डूबा

झाबुआ। मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले की रानापुर तहसील के ग्राम कंजावानी में आज शाम 4 से 5 बजे के बिच में तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार कंजावनी तालाब में सरदार बाला सिंगाड उम्र दस साल का बालक नहाते हुए डूबने लगा जिसे बचाने के लिये उसकी सगी बहन और चाचा की दो लड़कियां तालाब में कूद गई।

तालाब में पानी अधिक होने से जान, रवीना और वाना भी डूब गई फलस्वरूप चारों बच्चों की मौत हो गई। गांव वालों ने चारों की लाशों को निकाला मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मर्ग कायम किया और रानापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है,

अचानक गांव में हुए इस हादसे से मातम पसर गया है। मरने वालों मे तीन लड़कियां और एक बालक शामिल है। चारों बच्चों की उम्र 10-12 वर्ष बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विवादों में उलझी नपा की डेढ़ करोड़ की सडक़, पूर्व नपाध्यक्ष मालवीय की शिकायत के बाद रुका काम 62 लाख से सडक़ तो इतनी ही राशि से होना है पुलिया का निर्माण

Fri Jun 4 , 2021
नागदा जं., अग्निपथ। पाड़ल्या रोड को सीधे स्टेट हाईवे-17 से जोडने के लिए नगर पालिका द्वारा डेढ़ करोड की लागत से बनाई जाने वाली सीमेंट क्रांकीट सडक़ विवादों में घीर गई है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक मालवीय ने मुनपा अधिकारी को की गई शिकायत में इस सडक़ के निर्माण […]