अस्पताल में भर्ती दिलीप कुमार, कहा- ‘दुआओं मे याद रखिए’

मुंबई। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को रविवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। दिलीप कुमार मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

ट्वीट कर दी जानकारी
दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से बताया गया है कि ‘दिलीप साहब खार के नॉन कोविड पीडी हिंदुजा अस्पताल में रूटीन टेस्ट और जांच के लिए भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर नितिन गोखले के नेतृत्व में एक टीम उनकी देख-रेख कर रही है। कृपया साहब को दुआओं में याद करिएगा। और सुरक्षित रहिए।‘

सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में इलाज
सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में अभिनेता का इलाज चल रहा है। 98 वर्षीय दिलीप कुमार पिछले महीने रेग्यूलर हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे उन्हें दो दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था।

फैंस से घर पर रहने की गुजारिश
बीते साल मार्च से ही दिलीप कुमार और सायरा बानो कोरोना वायरस को देखते हुए तमाम एहतियात बरत रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपने सभी फैंस से घर पर रहने की गुजारिश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्र से अरविंद केजरीवाल का सवाल- अगर पिज्जा की होम डिलीवरी हो सकती है तो राशन क्यों नहीं?

Sun Jun 6 , 2021
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 72 लाख परिवारों को लाभान्वित करने वाली घर-घर राशन योजना (Doorstep Delivery Of Ration Scheme) पर केंद्र द्वारा एक बार फिर रोक लगाए जाने से दिल्ली सरकार ने ऐतराज जताया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली में इस हफ्ते […]