सरकार का किसानों को तोहफा, खरीफ फसलों के लिए MSP में 62 प्रतिशत तक का इजाफा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में खरीफ फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने का फैसला हुआ है। सरकार ने विभिन्न खरीफ फसलों एमएसपी में 50 से 62 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में और भी कई फैसले लिए गए, जिसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी है।

कैबिनेट के फैसले के मुताबिक, सीजन 2021-22 के लिए खरीफ फसलों के लिए एमएसपी को मंजूरी दी गई है। पिछले वर्ष की तुलना में एमएसपी में उच्चतम पूर्ण वृद्धि की सिफारिश तिल के लिए 452 रुपये प्रति क्विंटल की गई है। इसके अलावा बाद अरहर और उड़द के लिए 300 रुपये प्रति क्विंटल की सिफारिश की गई है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा, ‘रेलवे को 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में 5 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम मुहैया कराया जाएगा। इससे रेलवे अपनी संचार प्रणाली में सुधार करेगा और रेल यात्रा को सुरक्षित बनाएगा। रेलवे वर्तमान में ऑप्टिकल फाइबर का उपयोग करता है। स्पेक्ट्रम की उपलब्धता से रेडियो संचार होगा।’ साथ ही उन्होंने कहा कि रेलवे में सिग्नल आधुनिकीकरण और 5जी स्पेक्ट्रम क्रियान्वयन पर अगले 5 साल में 25,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोविशील्ड और कोवैक्सीन की डोज के बाद भी संक्रमित कर सकता है कोरोना का डेल्टा वैरिएंट: AIIMS की स्टडी में खुलासा

Wed Jun 9 , 2021
नई दिल्ली। एम्स (दिल्ली) और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के अलग-अलग अध्ययनों के अनुसार, COVID-19 का ‘डेल्टा’ संस्करण (पिछले साल अक्टूबर में पहली बार भारत में पाया गया संस्करण) कोवैक्सिन या कोविशील्ड टीकों की दोनों खुराक प्राप्त करने के बाद भी लोगों को संक्रमित करने में सक्षम है। यह […]