J&K: सुरक्षाबलों पर बड़ा आंतकी हमला, 2 जवान शहीद, 2 नागरिकों की मौत

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सोपोर के आरामपोरा में नाका पर आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर हमला कर दिया है। इस आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मियों और दो नागरिकों की जान चली गई जबकि दो अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि इस हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर के शोपियां में कुछ आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक दल पर हमला किया था। हालांकि घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

वहीं इसी सप्ताह सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में पांच किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया था। सेना के एक प्रवक्ता ने श्रीनगर में कहा कि आज सुबह चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान यह विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। दक्षिण कश्मीर जिले के त्राल इलाके के पास सोइमुह में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आर्टिकल 370 बहाल करेंगे...दिग्विजय का ऑडियो चैट सुन फारूक अब्दुल्ला हुए गदगद, जानें क्या कहा

Sat Jun 12 , 2021
नई दिल्ली। क्लब हाउस चैट के दौरान जम्मू कश्मीर में धारा 370 का जिक्र करके कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह बुरी तरह फंस गए हैं। एक ओर जहां आर्टिकल 370 पर बयान को लेकर दिग्विजय सिंह पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है वहीं जम्मू कश्मीर के पूर्व […]