45 दिन से बीएसएनएल सेवा बाधित, पोस्ट ऑफिस के ग्राहक हो रहे परेशान

सरदारपुर, अग्निपथ। भारतीय दूरसंचार निगम के कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा सरदारपुर पोस्ट ऑफिस शाखा के खाताधारकों को उठाना पड़ रहा है।
विगत 45 दिन के लंबे अंतराल से बीएसएनल का सर्वर डाउन होने की परेशानी के चलते पोस्ट ऑफिस में संचालित योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

खाताधारकों को अनावश्यक 4 किलोमीटर दूर राजगढ़ स्थित पोस्ट ऑफिस के चक्कर लगाना पड़ रहे हैं। डाक सहायक अरुण वर्मा ने बताया कि बीएसएनएल विभाग मे कई मर्तबा शिकायत दर्ज कराने के बावजूद भी समस्या समाधान नहीं होने से पोस्ट ऑफिस की जन हितेषी सेवाएं बाधित होकर खाताधारकों को परेशानी उठाना पड़ रही है।

बीएसएनएल राजगढ़ के एसडीओ एमएल भूरिया ने बताया नगर परिषद द्वारा विगत दिनों पानी निकासी हेतु नाला खोदा गया था। जिसमें बीएसएनएल की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभाग द्वारा उक्त क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है जल्द ही परेशानी खत्म हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार: पाश कालोनी में अवैध धंधा..!

Thu Jun 17 , 2021
पुलिस कप्तान चाहे कितना भी पाठ अपने मातहतों को पढ़ा दें लेकिन उनमें सुधार होना नहीं है। इसी का एक उदाहरण नीलगंगा क्षेत्र की एक पाश कालोनी का है जहां हर तरह के अवैध धंधे चल रहे हैंं। यहां कालोनीवासी कुछ कहने या शिकायत करने जाते हैं तो उनकी गाडिय़ों […]