बिजली सडक़ ना पानी – सरस्वती नगर की कहानी

तराना। सरस्वती नगर कॉलोनी के मुख्य मार्ग और गलियां स्ट्रीट लाइट का इंतजार कर रही हैं। साथ ही अनेक गलियों को पक्की सडक़ों और रहवासी पानी का इंतजार कर रहे हैं।

शहर की इस सबसे पुरानी कॉलोनी के रहवासी वर्षों से कई आश्वासान के बाद भी बिजली, सडक़ और पानी के लिए बाट जोह रहे हैं। विडंबना यह है कि इसके विकास के लिए सांसद, विधायक, नगर परिषद के अनेक अध्यक्ष व कई पार्षदों ने चुनाव में यहां की जनता को जीत के बाद कॉलोनी का कायाकल्प कर देने का भरोसा देकर अपने पक्ष में वोट तो ले लेएि लेकिन बस थोड़ा बहुत काम करके फिर वह सरस्वती नगर कॉलोनी के विकास का वादा भूल जाते हैं।

कॉलोनी वासी दिनेश चंद्र उपाध्याय, डॉ. ओपी जोशी, गोपाल सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम पाटीदार, दिलीप मेहता, योगेश जोशी, देवीसिंह ठाकुर, सुरेशचंद्र उपाध्याय आदि ने बताया कि यहां पानी की निकासी नहीं है। नाली निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों व जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि जल्द समस्याओं का निराकरण किया जाए, जिससे लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके।

वर्षों से डली है पाइप लाइन पर खरीदना पड़ रहा पानी

क्षेत्रवासियों ने बताया कि पाइपलाइन टंकी से आज तक नहीं जुड़ी हुई है जिसके कारण कॉलोनी निवासियों को पूरे वर्ष टैंकर वालों से पानी खरीद कर अपनी जरूरत की पूर्ति कर रहे हैं पूरी कॉलोनी में एवं मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं है। जिसके कारण भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है दीना कान्वेंट स्कूल से श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर तक घनघोर अंधेरा छाया रहता है वही कॉलोनी के अंदर भी पूर्णता स्ट्रीट लाइट नहीं है वही इस कॉलोनी में अनेक गलियां पक्की सडक़ में होने का इंतजार कर रही है।

इस संदर्भ में पूर्व में भाजपा पूर्व महामंत्री पूर्व पार्षद अशोक वक्त ने अनुविभागीय अधिकारी एकता जैस्वाल को मुख्य नगर परिषद अधिकारी सीएस जाट को 11 जून 2021 को अवगत कराया था। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को पत्र भी अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय से दिया गया था। 10 दिन बीत जाने के बाद भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के पत्र के जवाब में कोई उत्तर नहीं दिया। अब अशोक वक्त ने बताया कि इस संदर्भ में जिलाधीश कार्यालय उज्जैन कमिश्नर कार्यालय उज्जैन नगरी प्रशासन विभाग कार्यालय उज्जैन को अवगत कराया जावेगा।

कॉलोनी में एक बगीचा पूरी तरह से उजड़ गया है

नगर परिषद कार्यालय में बगीचे के चारों ओर 500 स्क्वायर फीट की वायर फेंसिंग या दीवार बनाने हेतु भी 19 मार्च 2020 को अशोक वक्त आने पर प्रेषित किया था उपयंत्री राहुल जैन इस संदर्भ में शीघ्र प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की बात कही थी परंतु अभी तक इस संदर्भ में भी कोई कार्यवाही आगे बढ़ती नजर नहीं आ रही है क्या शासन प्रशासन के जिम्मेदार लोग इस कॉलोनी की ओर ध्यान देकर यहां के रहवासियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे या फिर कॉलोनी वासी यूं ही उम्मीद लगाए बैठे रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलाली के पास लगी मछली-मुर्गो की दुकान; बढ़ता जा रहा कारवां, आसपास के लोग परेशान

Wed Jun 23 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। सेंटपॉल स्कूल रोड पर सिंहस्थ की जमींन पर खुल चुकी देशी शराब की दुकान (कलाली) के आसपास अब मछली और मुर्गो की दुकानें भी सजने लगी है। कलाली यहां पहुंचने के चंद दिनों के भीतर ही आसपास दुकानों का कारवां बढऩे से आसपास रहने वाले लोग खासे परेशान […]