MP में वैक्सीनेशन पर सियासत:CM शिवराज बाेले- टीकाकरण में धांधली देखने वाले कमलनाथ जी, अपनी आंखों के जाले साफ कर लीजिए; हर दिन 10 लाख टीके, हम देश में अव्वल

भोपाल। मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन के महाअभियान पर राजनीति जारी है। शनिवार को प्रदेश में 9 लाख 86 हजार लोगों ने वैक्सीन लगाई। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर तंज किया। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना टीकाकरण में धांधली देखने वाले कमलानाथ जी, अपनी आंखों के जाले साफ कर लीजिए, हर दिन 10 लाख टीके लग रहे हैं। मध्यप्रदेश देश में अव्वल। बता दें इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एमपी में 21 जून को 17 लाख टीके लगाने को लेकर सरकार को घेरा था।

कमलनाथ ने ट़वीट कर कहा था मध्यप्रदेश के टीकाकरण अभियान को लेकर बड़ी धांधली सामने आ रही है। एक दिन 17 लाख टीके लगते हैं, जबकि उसके अगले और पिछले दिन कुछ साै टीके लगते हैं। सरकार को इस बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, क्योंकि यह करोड़ों लोगों के जीवन का सवाल है।

इसके बाद सरकार ने सफाई देते हुए कहा था कि मध्यप्रदेश में मंगलवार और शुक्रवार को बच्चों का टीकाकरण होता है। रविवार को छुट्‌टी रहती है। कोरोना का टीका सिर्फ सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को लगता है। कांग्रेस ने जिस दिन प्रदेश में कुछ सौ टीके लगाने की बात कही है, उस दिन प्रदेश सरकार की तरफ से टीकाकरण का सेशन आयोजित ही नहीं था। एक दिन रविवार को छुट्‌टी थी। दूसरा मंगलवार को बच्चों का टीकाकरण होता है।

शनिवार को MP में 9.86 लाख से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसके साथ प्रदेश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1.97 करोड़ के पार पहुंच गया है। इससे पहले 21 जून को रिकॉर्ड 17.42 लाख एवं 23 जून को 11.59 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी।

शनिवार को हुए वैक्सीनेशन में मध्यप्रदेश में इंदौर फिर अव्वल रहा। यहां कुल 1 लाख 50 हजार 280 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। दूसरे नंबर पर राजधानी भोपाल रही। यहां 45 हजार 694 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जबलपुर, ग्वालियर व उज्जैन में वैक्सीनेशन का आंकड़ा ठीक रहा। बता दें कि 21 जून को रिकॉर्ड वैक्सीनेशन को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल किया गया था। मध्यप्रदेश में 21 जून को करीब 17.42 लाख, 23 जून को 11.59 लाख, 24 जून को 7.33 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना से हुई मौतों के लिए इंश्योरेंस का कोई प्रावधान नहीं, मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

Sun Jun 27 , 2021
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर चिंता के बीच केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि कोरोना होने वाली मौतों के लिए इंश्योरेंस का कोई प्रावधान नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर केंद्र सरकार ने जानकारी दी कि देश में ऐसी […]