तरणताल का काम पूर्ण करने की डेडलाइन 1 मार्च तक 

डोम और सीटिंग अरेंजमेंट सहित पेवर ब्लॉक लगना बाकी, न्यू फूड जोन बंद पड़ा

उज्जैन, अग्निपथ। देवासरोड स्थित निगम के तरणताल का काम अपनी पूर्णता की ओर है। हालांकि इसका काम तेजी से पूर्ण किया जा रहा है, लेकिन अभी भी काम पूरा होना बाकी है। पेवर ब्लॉक और डोम लगाने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं पार्किंग सहित टैरेस का काम भी गति पकड़े हुए हैं। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने इस काम को पूर्ण करने की डेडलाइन 1 मार्च नियत कर दी है।

सोमवार को निगम आयुक्त श्री मिश्रा ने निगम अधिकारी मनोज राजवानी के साथ स्वीमिंग पूल के कार्यों का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने पेवर ब्लॉक लगता देखकर इस काम को 15 दिन में पूर्ण करने को कहा। हालांकि श्रमिक तेजी से इस काम को पूरा कर रहे हैं। लेकिन जानकारी लगी है कि इतने कम समय में यह कार्य पूर्ण करना संभव नहीं दिख रहा है।

ज्ञात रहे कि स्वीमिंग पूल 6 करोड़ की लागत से बन रहा है। वहीं बैठक व्यवस्था सहित डोम, टैरेस आदि का कार्य 2.30 करोड़ की लागत से पूर्ण किया जा रहा है। श्री मिश्रा ने राजवानी से इस काम को 1 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। लेकिन जानकारी के अनुसार यह काम इतनी जल्द पूर्ण होना संभव नहीं दिख रहा है।

नये फूड जोन का काम बंद पड़ा

स्वीमिंग पूल के पास ही नये फूड जोन का निर्माण कार्य बड़े ही जोरशोर से शुरु किया गया था। यहां पर 20 दुकानें निकाली जा रही थीं, जिनके बीम और कालम डाल दिये गये थे। लेकिन इस काम को किसी कारण से बंद करवा दिया गया। काम को बंद करवाये दो माह से अधिक समय हो गया है। सोमवार को निरीक्षण पर आये निगम आयुक्त ने भी इस पर संज्ञान लेना उचित नहीं समझा। ऐसे में समझा जा रहा है कि इस काम में अड़ंगा लग गया है जोकि शीघ्र नहीं सुलझेगा।

Next Post

मोहन बड़ोदिया में पेयजल संकट: कलेक्टर के निर्देश पर एल एंड टी कंपनी के विरुद्ध थाने में आवेदन

Tue Feb 3 , 2026
मोहन बड़ोदिया, अग्निपथ। कुंडलियां डेम परियोजना के निर्माण में लगी एल एंड टी कंपनी की लापरवाही अब मोहन बड़ोदिया नगर के लिए मुसीबत बन गई है। ठेकेदार द्वारा वर्षों पुरानी नलजल योजना की पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से पूरे क्षेत्र में गंभीर पेयजल संकट खड़ा हो गया है। […]