अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने दो पहिया वाहन रैली निकाली

उज्जैन ,अग्निपथ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में विगत 27 वर्षों से महाराणा प्रताप जयंती के पूर्व दो पहिया वाहन रैली निकाली जाती है , इस वर्ष भी 31 मई 2022 मंगलवार की शाम 5 बजे महाराणा प्रताप प्रतिमा ,चामुंडा माता चौराहे से देवासगेट, दौलतगंज, कंठाल, निकास चौराहा, इंदिरानगर,आगर रोड , सेंटपाल के सामने से पंवासा, पांड्या खेड़ी, लक्ष्मीनगर, सेठी नगर, सांदीपनि चौराहा, शहीदपार्क, टावर, इंदिरागांधी चौराहा, महापौर बंगले के सामने से महाराणाप्रताप प्रतिमा तक दो पहिया वाहन रैली निकाली गयी। दुपहिया वाहन रैली को राव हिमावतसिंह झाला जी ठिकाना- नरवर, राष्ट्रीयमहामंत्री श्री अनिलसिंह चंदेल, ठा. हरदयालसिंह एडवोकेट, कोर कमेटीसदस्य-विजयसिंह गौतम ने झण्डी बताकर रवाना किया । जिसमें बड़ी संख्या में समाज जन शामिल हुए ।

शौर्य यात्रा में शामिल होने दिया निमंत्रण

उज्जैन ,अग्निपथ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा आगामी 2 जून को निकलने वाली महाराणा प्रताप जयंती की शौर्य यात्रा के लिए शहर में घर-घर जाकर समाजजनों को पीले चावल के साथ निमंत्रण दिया और ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने के लिए आह्वान किया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन राठौर, हेमंतकुँवर राठौर, जिलाध्यक्ष गीता बघेल, हेमलता दिखित, अनिता नरूका, बाला पवार, पुष्पा कुशवाहा, आरती जादौन, भारती तोमर, सरला चौहान आदि उपस्थित थे। जानकारी ममता गौड़ ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाइक सवार को लोडिंग वाहन ने कुचला

Tue May 31 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। बाइक सवार युवक को सोमवार-मंगलवार रात लोडिंग वाहन ने कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के बयान दर्ज किये। युवक ससुराल जा रहा था। पानबिहार चौकी पुलिस ने बताया कि देर रात ग्राम बिहारिया मार्ग पर बाइक […]