अतिथि आए, गर्भगृह के अंदर जाकर दर्शन किए और चले गए

कुछ समय के लिए सीसीटीवी, मोबाइल को बंद कराया, लेकिन अग्निपथ की पैनी नजर से नहीं बच सके

उज्जैन (पं. प्रबोध पाण्डेय)। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार की सुबह चार अतिथि भगवान महाकाल के दर्शन करने आए। इनमें से दो श्रद्धालुओं ने गर्भगृह से दर्शन किए। पूरे मामले को गुप्त रखा गया था। लेकिन अग्निपथ की चौकस निगाहों से वे बच नहीं सके।

सुबह 6.30 से लेकर 7 बजे तक के बीच की यह घटना है। इसमें से दो श्रद्धालु सोला धारण किए हुए थे। जोकि गर्भगृह के अंदर से दर्शन अभिषेक कर रहे थे। वहीं एक महिला और युवक गर्भगृह की दहलीज से ही दर्शन करते रहे। मामले को मीडिया से छिपाने के लिए सीसीटीवी और गार्डों के मोबाइल बंद करा दिए गए थे। यह वीआईपी पाइंट आया तो नंदीहॉल के लिए था, लेकिन उनको जलद्वार से प्रवेश करवा कर गर्भगृह में जाने दिया गया। ज्ञातव्य रहे कि कलेक्टर आशीषसिंह ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए मार्च-2020 से किसी का भी प्रवेश गर्भगृह में प्रतिबंधित कर रखा है। केवल मंदिर के पंडे पुजारी ही गर्भगृह में प्रवेश की पात्रता रखते हैं।

चौकी पर सूचना नहीं

जानकारी में आया है कि महाकाल पुलिस चौकी पर वीआईपी दर्शन की कोई सूचना नहीं पहुंची थी। जिसके चलते किसी को भी इसकी जानकारी नहीं थी। केवल मंदिर के कुछ कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को इस बात की जानकारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जब हिंदुस्तान के करोड़ों लोग रो पड़े

Mon Feb 22 , 2021
21 फरवरी 2021 की रात्रि को टीवी पर जब इंडियन आइडल-12 में दर्शकों ने फिल्मी दुनिया में अनेक फिल्मों में गीत लिखने वाले मशहूर गीतकार 81 वर्षीय संतोष आनंद को जिस बेबसी और लाचारी भरी जिंदगी में देखा उससे करोड़ों भारतीय फफक-फफक कर रोने पर मजबूर हो गये। शायद ऐसी […]

Breaking News